एक्सप्लोरर

UPI Transactions: हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहा यूपीआई पेमेंट, नवंबर में नया शिखर छुआ, फास्टैग भी बढ़ा 

UPI Transactions: नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन से 17.4 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ. अक्टूबर में यह आंकड़ा 17.16 ट्रिलियन रुपये था.

UPI Transactions: देश में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ने नवंबर में नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस दौरान फास्टैग ट्रांजेक्शन भी बढ़े हैं. नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन से 17.4 ट्रिलियन रुपये का लेनदेन हुआ. यह अक्टूबर में हुए 17.16 ट्रिलियन रुपये के ट्रांजेक्शन से 1.4 फीसदी ज्यादा है. हालांकि, इस दौरान कुल ट्रांजेक्शन की संख्या में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है. यह अक्टूबर के 11.41 अरब से घटकर 11.24 अरब रह गए हैं. इससे समझ आ रहा है कि प्रति ट्रांजेक्शन ज्यादा पैसों का लेनदेन हुआ.

रोजाना होंगे 100 करोड़ यूपीआई ट्रांजेक्शन

उम्मीद जताई जा रही है कि वित्तीय वर्ष 2027 तक यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 100 करोड़ प्रतिदिन के आंकड़े को पार कर जाएगी. पांच साल में दुकानों पर 90 फीसद ट्रांजेक्शन यूपीआई से होने का अनुमान जताया गया है. 

फास्टैग ट्रांजेक्शन बढ़े लेकिन घट गई रकम

एनपीसीआई के मुताबिक, पिछले साल नवंबर के मुकाबले इस साल यूपीआई ट्रांजेक्शन 54 फीसदी ज्यादा हुए और इनमें पैसों का लेनदेन भी 46 प्रतिशत बढ़ा है. इसी सितंबर, 2023 में 15.8 ट्रिलियन रुपये के 10.56 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे. नवंबर में 32.1 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन हुए जबकि अक्टूबर में वह आंकड़ा 32 करोड़ पर था. फास्टैग से 5303 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 5539 करोड़ रुपये था. फास्टैग ट्रांजेक्शन तो बढ़े हैं लेकिन, रकम में कमी आई है. 

आईएमपीएस का इस्तेमाल कम हुआ 

पिछले महीने आईएमपीएस (Immediate Payment Service) के इस्तेमाल में गिरावट आई है. यह अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में 4 फीसदी घटकर 47.2 करोड़ ही रह गए हैं. साफ देखा जा रहा है कि यूपीआई ने आईएमपीएस को प्रभावित किया है. नवंबर में एईपीएस (Aadhaar Enabled Payment System) भी 10 फीसदी उछलकर 11 करोड़ ट्रांजेक्शन पर पहुंच गया. एईपीएस से 29640 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. यूपीआई, टैप एंड पे और हेलो यूपीआई जैसे फीचर्स लोगों को कैश लेनदेन से दूर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों ने भी यूपीआई पेमेंट को स्वीकार कर काम आसान बना दिया है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Confirm Train Ticket: चुटकियों में मिल जाएगा कन्फर्म ट्रेन टिकट, आजमा कर देखिए ये ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget