एक्सप्लोरर

UPI पिन बनाने का क्या है तरीका, क्यों जरूरी है ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए, जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी

हमारे पास गूगल पे और फोन पे जैसे कई यूनीफाईड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एप्लीकेशन विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं. कई बार लोग अपने डेबिट कार्ड की जानकारी साझा नहीं करना चाहते या कई बार कुछ लोगों के पास डेबिट कार्ड नहीं होता लेकिन वो यूपीआई सेवा का उपयोग करना चाहते हैं.

आज हम सभी डिजिटल इंडिया के दौर में जी रहे हैं. छोटी हो या बड़ी अपनी हर तरह की आर्थिक गतिविधियों के लिए हम नकद व्यवहार के बजाय डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए हमारे पास गूगल पे और फोन पे जैसे कई यूनीफाईड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एप्लीकेशन विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं. इनके माध्यमसे हम अपना हर छोटा या बड़ा लेनदेन बेहद ही सरल तरीके से कर सकते हैं. इन यूपीआई एप से अपने बैंक एकाउंट को लिंक करने के दौरान आपको 4 या 6 अंकों का यूपीआई पिन सेट करना होता है. इस यूपीआई पिन को सेट करने के लिए हमें अपने डेबिट कार्ड की जानकारी भी दर्ज करनी होती है. कई बार लोग अपने डेबिट कार्ड की जानकारी साझा नही करना चाहते या कई बार कुछ लोगों के पास डेबिट कार्ड नही होता लेकिन वो यूपीआई सेवा का उपयोग करना चाहते हैं. अब सवाल ये है कि क्या उनके पास ऐसा कोई विकल्प है. आइये देखते है.

अगर आप अपने बैंक में पता करेंगे तो क्या जवाब मिलेगा आप बैंक में जाएंगे और वहां मौजूद अधिकारी से पूछेंगे की मैं यूपीआई सुविधा का इस्तेमाल करना चाहता हूं लेकिन यूपीआई पिन पाने के लिए मैं अपने डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं देना चाहता. क्या इसके लिए कोई विकल्प मौजूद है? इस पर आपको यही जवाब मिलेगा की वर्तमान में बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन नहीं पाया जा सकता. इसलिए यदि आपके पास डेबिट कार्ड नही है तो आप यूपीआई सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

अपनी यूपीआई एप की सहायता सेक्शन का इस्तेमाल करके देखें आप चाहे तो अपनी यूपीआई एप में मौजूद सहायता सेक्शन का इस्तेमाल करके देख सकते हैं. इसके लिए आप अपनी एप के सबसे ऊपर दायीं ओर मौजूद तीन लकीरों पर क्लिक करें. यहां पर आपको आपको आम तौर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)का विकल्प मिलेगा इसको सेलेक्ट करने पर एप आपको भीम यूपीआई के FAQ सेक्शन में ले जाएगा. यहां पर आपको एक सवाल मिलेगा, यूपीआई पिन कैसे सेट करें जिसके जवाब में लिखा है कि यूपीआई पिन सेट या रिसेट करने के लिए एकमात्र विकल्प डेबिट कार्ड ही है. ये डेबिट कार्ड उसी बैंक एकाउंट का होना चाहिए जिसे आप यूपीआई एप से लिंक करना चाहते हैं.

ग्राहक सहायता केंद्र पर बात करने पर मिलेगा क्या जवाब आप ग्राहक सहायता केंद्र पर कॉल करेंगे और अपनी समस्या के बारे में बताएंगे तो उनसे भी आपको वही जवाब मिलेगा. वो कहेंगे कि यूपीआई एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको यूपीआई पिन सेट करने आवश्यक है. इस से आपका लेन देन पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. बिना इसे दर्ज करें आप कोई भी लेन देन नहीं कर सकते. यूपीआई पिन पाने के लिए आपको अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देना आवश्यक है. वो बताएगा कि इस के अलावा और कोई सरल विकल्प नहीं है, इसलिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनसीपीआई) ने यूपीआई पिन को प्रमाणित करने के लिए केवल डेबिट कार्ड का विकल्प रखा है.

बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करे यूपीआई पिन सेट करने का तरीका हालांकि शत प्रतिशत ऐसा करना संभव नहीं है लेकिन एक ट्रिक है जिसमें आप अपने कार्ड का बहुत कम इस्तेमाल करके अपना यूपीआई पिन सेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक बार डेबिट कार्ड का उपयोग करके यूपीआई पिन सेट करना होगा. एक बार आपका यूपीआई पिन सेट हो जाता है तो उसके बाद आप अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं. आप चाहे तो ऑनलाइन या फिर ग्राहक सेवा केंद्र की सहायता से ऐसा कर सकते हैं. ब्लॉक हुए कार्ड पर आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ेगा. अगर आप सुरक्षा कारणों से कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो भी ये उपाय आपके लिए कारगर साबित होगा. आप एप पर अपना यूपीआई पिन सेट करें और कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दें.

जरूरी जानकारी इस सबमें आपको बस एक बात का ख्याल रखना है कि आपको अपना यूपीआई पिन हमेशा याद रखना है. क्योंकि यदि आप अपना यूपीआई पिन भूल जाते हैं तो उसे दोबारा दर्ज करने के लिए आपको एक बार फिर डेबिट कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी. हालांकि यदि आप अपना यूपीआई पिन बदलना चाहते है तो आप अपने वर्तमान यूपीआई पिन की सहायता से ऐसा कर सकते हैं. इस के लिए आपको डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें 

टीवी एक्ट्रेस ने पायलट पर शादी का झांसा देकर रेप करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज

संजय दत्त ने अपने ससुराल वालों को पहली पत्नी ऋचा शर्मा से तलाक होने के लिए ठहराया था जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
अनिल अंबानी को सरकार का झटका, रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द
अनिल अंबानी को सरकार का झटका, रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द
Amazon या फ्लिपकार्ट, सेल में कहां से खरीदें सामान? बेस्ट ऑफर्स जानिए
Amazon या फ्लिपकार्ट, सेल में कहां से खरीदें सामान? बेस्ट ऑफर्स जानिए

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget