एक्सप्लोरर

IPO बाजार में हलचल, 1 मेनबोर्ड और 5 SME कंपनियां करेंगी एंट्री, जानिए GMP से लेकर लिस्टिंग तक का पूरा शेड्यूल

IPO में निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, सेक्टर की संभावनाएं और ग्रे मार्केट की हलचल को समझना जरूरी है. GMP सिर्फ एक इंडिकेशन होता है, लेकिन अंतिम लिस्टिंग प्राइस बाजार की चाल पर निर्भर करता है.

अगर आप IPO मार्केट में निवेश के मौके तलाश रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी व्यस्त और रोमांचक साबित हो सकता है. इस सप्ताह कुल छह कंपनियां अपना IPO ला रही हैं, जिनमें एक मेनबोर्ड और 5 SME इश्यू शामिल हैं.

ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हुई हैं, जैसे कि एयरपोर्ट फूड सर्विस, न्यूट्रिशन सप्लिमेंट्स, पावर सॉल्यूशन, पैकेजिंग और फार्मा सेक्टर. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से IPO निवेशकों का ध्यान खींच रहे हैं, उनका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या है और लिस्टिंग कब होने वाली है.

Travel Food Services का मेनबोर्ड IPO

मुंबई स्थित Travel Food Services कंपनी भारत और मलेशिया के कई एयरपोर्ट्स पर क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट और लाउंज ऑपरेट करती है. कंपनी का मेनबोर्ड IPO 7 जुलाई को ओपन हो रहा है और यह इश्यू 9 जुलाई को बंद होगा.

इस ऑफर के तहत कंपनी 1.82 करोड़ शेयर बेचने जा रही है, जिसकी कीमत 1,045 से 1,100 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. निवेशकों को न्यूनतम 13 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 जुलाई को NSE और BSE दोनों पर होगी.

Kotak Mahindra Capital, ICICI Securities, HSBC Securities और Batlivala & Karani Securities इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. ग्रे मार्केट में इस इश्यू का GMP फिलहाल 71 रुपये चल रहा है, जिससे लिस्टिंग प्राइस 1,171 रुपये तक जा सकती है, यानी ऊपरी प्राइस बैंड से लगभग 6.45 प्रतिशत अधिक. हालांकि, अंतिम लिस्टिंग प्राइस बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा.

SME बाजार में 5 कंपनियों की दस्तक

इस हफ्ते SME सेगमेंट में पांच कंपनियां निवेशकों का ध्यान खींचने को तैयार हैं.

GLEN Industries, जो होटल और फूड पैकेजिंग सेक्टर के लिए थिन-वॉल कंटेनर और बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ बनाती है, 8 जुलाई को अपना IPO लॉन्च करेगी. कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 63.02 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है और प्रति शेयर प्राइस 92 से 97 रुपये तय किया गया है. निवेशकों को कम से कम 4,800 शेयरों के लिए आवेदन देना होगा. GMP के अनुसार, इसके शेयर 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 122 रुपये तक पहुंच सकती है.

Chemkart India का इश्यू 7 जुलाई से 9 जुलाई तक ओपन रहेगा. यह कंपनी न्यूट्रिशनल सप्लिमेंट्स बनाती है और करीब 80.08 करोड़ रुपये जुटा रही है, जिसमें से 64.48 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 15.60 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है. प्रति शेयर कीमत 236 से 248 रुपये रखी गई है और न्यूनतम 2,400 शेयरों का आवेदन अनिवार्य है. फिलहाल इसका GMP शून्य है यानी यह इश्यू ग्रे मार्केट में बिना प्रीमियम के ट्रेड कर रहा है, जिससे इसकी संभावित लिस्टिंग 248 रुपये के आसपास हो सकती है.

Smarten Power Systems भी 7 जुलाई से 9 जुलाई के बीच अपना इश्यू ओपन कर रही है. यह कंपनी 50.01 करोड़ रुपये का फंड जुटा रही है जिसमें से 40.01 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 10 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. प्रति शेयर कीमत 100 रुपये तय की गई है और न्यूनतम 2,400 शेयरों के लिए आवेदन जरूरी है. कंपनी का GMP फिलहाल फ्लैट है और लिस्टिंग कीमत भी 100 रुपये के आसपास ही मानी जा रही है.

CFF Fluid Control का इश्यू 9 जुलाई से 11 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी ने प्रति शेयर कीमत 585 रुपये तय की है और इस इश्यू का साइज 87.75 करोड़ रुपये है. निवेशकों को कम से कम 400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा. फिलहाल इस इश्यू का GMP शून्य है और संभावित लिस्टिंग प्राइस भी 585 रुपये के आसपास मानी जा रही है.

Asston Pharmaceuticals भी इस हफ्ते IPO लेकर आ रही है. इसका इश्यू 9 जुलाई से 11 जुलाई तक खुला रहेगा. यह फार्मा कंपनी 27.41 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है. प्रति शेयर कीमत 115 से 123 रुपये तय की गई है और कम से कम 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना अनिवार्य है. कंपनी के शेयर फिलहाल 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे संभावित लिस्टिंग 133 रुपये तक हो सकती है, यानी ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 8.13 प्रतिशत अधिक.

लिस्टिंग शेड्यूल पर भी नजर रखें

इन नए IPOs के अलावा इस हफ्ते कई कंपनियों की लिस्टिंग भी शेयर बाजार में होने जा रही है. 7 जुलाई को Pushpa Jewellers, Silky Overseas, Vandan Foods, Cedaar Textile और Marc Loire की लिस्टिंग होगी. इसके बाद Crizac IPO की लिस्टिंग 9 जुलाई को, Cryogenic OGS और White Force की लिस्टिंग 10 जुलाई को और Meta Infotech की लिस्टिंग 11 जुलाई को होगी.

निवेश से पहले सावधानी जरूरी

IPO में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, सेक्टर की संभावनाएं और ग्रे मार्केट की हलचल को ज़रूर समझना चाहिए. GMP सिर्फ एक इंडिकेशन होता है, लेकिन अंतिम लिस्टिंग प्राइस बाजार की चाल पर निर्भर करता है. इसलिए, बिना रिसर्च के किसी भी इश्यू में आवेदन करना सही नहीं होगा. अगर आप इन कंपनियों में संभावनाएं देखते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए कमाई का एक शानदार मौका साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: भारत का UPI दुनिया में मचा रहा धमाल, अब इस कैरेबियाई देश में भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget