एक्सप्लोरर

US Inflation Rate: अमेरिका में नहीं मिल रही महंगाई से राहत, सितंबर में 2.2 फीसदी के दर से बढ़ी होलसेल इंफ्लेशन रेट

US Inflation Data: सितंबर से पहले होलसेल प्राइसेज के बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी थी. 11 अक्टूबर को सितंबर महीने के होलसेल महंगाई दर में तेज उछाल से पॉलिसीमेकर्स की चिंता बढ़ सकती है.

US Inflation Rate Update: अमेरिकी (United States) नागरिकों को महंगाई (Inflation) से राहत मिलती नहीं दिख रही है. सितंबर 2023 में अमेरिका के होलसेल महंगाई दर (Wholesale Inflation Rates) में अप्रैल 2023 के बाद सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है. लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (Producer Price Index) जिसके जरिए उपभोक्ता तक पहुंचने से पहले होलसेल प्राइस के मुताबिक महंगाई को मापा जाता है उसमें एक साल पहले के मुकाबले 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी आई है जबकि अगस्त 2023 में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

होलसेल महंगाई दर के आंकड़ों से स्पष्ट है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद भी महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. होलसेल महंगाई में महीने दर महीने देखें तो प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स अगस्त से सितंबर तक में 0.5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है. जबकि जुलाई से अगस्त महीने के दौरान 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. 

फूड और एनर्जी प्राइसेज को छोड़ दें तो कोर इंफ्लेशन में सितंबर 2023 में एक साल पहले के मुकाबले 2.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. इससे पहले होलसेल प्राइसेज के बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी थी. तब ये उम्मीद की जा रही थी महंगाई से राहत मिल सकती है. लेकिन बुधवार 11 अक्टूबर को सितंबर महीने के होलसेल महंगाई दर में तेज उछाल से पॉलिसीमेकर्स की चिंता बढ़ सकती है.  

होलसेल एनर्जी प्राइसेज में अगस्त से सितंबर महीने के दौरान 3.3 फीसदी का उछाल आया है जबकि खाद्य वस्तुओं की कीमतें 0.9 फीसदी बढ़ी है. जबकि जुलाई से अगस्त के दौरान 0.5 फीसदी कीमतें कम हुई थी. पिछले वर्ष चार दशकों में सबसे ज्यादा महंगाई देखने को मिली थी जिसके बाद फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला लिया था. मार्च 2022 के बाद 11 बार बेंचमार्क रेट्स को बढ़ाने का फैसला किया है. महंगे ब्याज दरों के चलते महंगाई पर लगाम लगाने से लेकर मजबूत जॉब मार्केट की रफ्तार को कम करने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें 

Mutual Funds: SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश पहली बार सितंबर 2023 में 16,000 करोड़ रुपये के पार, इक्विटी फंड्स में निवेश में 30% की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget