एक्सप्लोरर

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार की सौगात, 4% की बढ़ोतरी के साथ 46% हो गया महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के इस फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. 

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसे 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है. डीए में बढ़ोतरी के फैसले से सरकार के खजाने पर 12,857 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा. 

महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगी मुहर

बुधवार 18 अक्टूबर, 2023 को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ते के बढ़ाने पर मुहर लगी है. इस बात के आसार हैं कि अक्टूबर महीने की सैलेरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगी. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर महीने के वेतन के साथ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जा सकता है. 

दिवाली से पहले नवरात्रि पर मिली सौगात

15 अक्टूबर से नवरात्र का त्योहार शुरू हो चुका है. 24 अक्टूबर को दशहरा है. 12 नवंबर 2023 को दिवाली है. ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला लिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले से 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. 

महंगाई से मिलेगी राहत

महंगाई भत्ते के बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. हाल के दिनों में खाद्य महंगाई में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है. सितंबर में खुदरा महंगाई दर हालांकि गिरकर 5.02 फीसदी पर आ गई है जो अगस्त में 6.83  फीसदी रही थी. इससे पहले जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी पर जा पहुंची थी. सितंबर में खाद्य महंगाई दर घटकर 6.56 फीसदी पर आ गई जो अगस्त में 9.94 फीसदी रही थी. लेकिन गेहूं, चावल, अरहर दाल और चीनी की कीमतों ने आम लोगों को परेशान कर रखा है जिससे किचन का बजट बिगड़ चुका है. ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से राहत मिलने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें

Sugar Export Ban: चीनी के एक्सपोर्ट पर 31 अक्टूबर के बाद भी जारी रहेगी रोक, DGFT ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन होगा CM फेस? BJP ने बता दिया नाम, विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में खोल दिए पत्ते
कौन होगा CM फेस? BJP ने बता दिया नाम, विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में खोल दिए पत्ते
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका

वीडियोज

Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live
FASTag Users सावधान | Toll नहीं भरा तो NOC और Permit पर लगेगा break | Paisa Live
Market Crash Explained | Sensex 830 Points Down, Nifty 25,000 के नीचे क्यों फिसला? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन होगा CM फेस? BJP ने बता दिया नाम, विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में खोल दिए पत्ते
कौन होगा CM फेस? BJP ने बता दिया नाम, विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में खोल दिए पत्ते
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच 19 साल बाद एक मंच पर आएंगे चारों शंकराचार्य? दिल्ली में होगा बड़ा आंदोलन
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का संबोधन से इंकार, बिना स्पीच पढ़े सदन से चले गए
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
रिंकू सिंह ने की एमएस धोनी की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, नागपुर में तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
लाडली बहनों के खाते में 1 लाख रुपये भेज सकती है यहां की सरकार, बस करना होगा ये काम
Breast Cancer: सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
सावधान! क्या आप भी रात भर जागती हैं? सिर्फ गांठ ही नहीं, ये भी हैं ब्रेस्ट कैंसर के बड़े कारण
Embed widget