एक्सप्लोरर

Budget 2025: एक फरवरी को बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का क्या रहेगा शेड्यूल, मिनट-टू-मिनट अपडेट जानें

Union Budget 2025 India: इस साल बजट को पेश करने से पहले वित्त मंत्री क्या-क्या आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगी और उनका बजट के दिन शेड्यूल क्या रहेगा, ये आप यहां जान सकते हैं.

Union Budget 2025 India: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा और राज्यसभा में इकोनॉमिक सर्वे 2025 पेश कर दिया है. संसद के दोनों सदनों को अब 1 फरवरी यानी कल बजट के दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. मोदी 3.0 का ये पहला पूर्ण बजट होगा और बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये आठवां बजट होने जा रहा है जो देश के किसी भी वित्त मंत्री के लिए नया रिकॉर्ड है.

इकोनॉमिक सर्वे की खास बात जानें

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वे में अगले वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी से लेकर 6.8 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. ये अनुमान सरकार के पूर्व के अनुमानों से कम है और दूसरे नजरिए से देखें तो पिछले चार सालों में सबसे कम रहा है. केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वे में युवाओं को रोजगार और आम लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को हाईलाइट किया गया है.

1 फरवरी को पेश होगा बजट 2025-26

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी और 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से लोकसभा में उनका बजट भाषण होगा. इस बजट को पेश करने से पहले वित्त मंत्री क्या-क्या आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगी और उनका बजट के दिन शेड्यूल क्या रहेगा, ये आप यहां जान सकते हैं.

बजट को लेकर मिनट टू मिनट शिड्यूल जानें

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 8.30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक के लिए निकलेंगी.
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट टीम के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी. राष्ट्रपति को बजट की कॉपी सौपेंगी.
  • राष्ट्रपति से बजट का अनुमोदन कराने के बाद वापस मंत्रालय लौटेंगी और सुबह 9 बजे नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर फोटो शूट होगा.
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बजट के साथ संसद में सुबह 10 बजे प्रवेश करेंगे. यहां पर फोटो शूट होगा.
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की आज सुबह 10.15 से 10.40 बजे के करीब संसद भवन परिसर में बैठक होगी जिसमें बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी.
  • कैबिनेट के अनुमोदन के बाद वित्त मंत्री सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी.
  • 1 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही लोकसभा में आम बजट 2024-25 पेश करने की प्रक्रिया पूरी होने के 1 घंटे बाद शुरू होगी.
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के बाद दोपहर 3 बजे नेशनल मीडिया सेंटर पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी. 
  • इसमें वित्त राज्य मंत्री, वित्त सचिव, वित्त मंत्रालय के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार मौजूद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें

Budget 2025 Live Streaming: कहां और कैसे देखें आम बजट, वित्त मंत्री के भाषण से लेकर सभी अपडेट मिलेंगे यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget