एक्सप्लोरर

Budget 2024: मिडिल क्लास को मिलेगी राहत? बजट में इनके लिए टैक्स घटा सकती है सरकार!

Budget Tax Expectations: इस महीने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है. अब अगले महीने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार पूर्ण बजट पेश करने वाली है...

लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद अब हर किसी की निगाहें बजट पर हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हर बार की तरह इस बार भी लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं. खासकर मिडिल क्लास को लग रहा है कि इनकम टैक्स के मामले में जिन बदलावों का उन्हें लंबे समय से इंतजार है, सरकार इस बार उनका ऐलान कर सकती हैं.

बजट में हो सकते हैं इतने के उपाय

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट में टैक्स छूट देकर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दे सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार आगामी बजट में खपत को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये (6 अरब डॉलर) से ज्यादा के उपायों पर विचार कर रही है. संभावित उपायों में कम कमाने वालों के लिए टैक्स की दरों में कटौती भी शामिल है.

इस इनकम कैटेगरी के लिए बदलाव

रिपोर्ट की मानें तो वित्त मंत्रालय के अधिकारी उन टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स में कटौती पर विचार कर रहे हैं, जो सबसे ज्यादा खर्च करते हैं. मतलब बजट में उन लोगों को टैक्स पर फायदा दिया जा सकता है, जिनकी सालाना कमाई 5 से 10 लाख रुपये के बीच है. अभी इस इनकम ब्रैकेट में 5 से 20 फीसदी की दर से इनकम टैक्स लगता है. बजट में इन दरों को कुछ कम किया जा सकता है.

नए टैक्स स्लैब की भी हो रही उम्मीद

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इतना ही नहीं कहा गया है, बल्कि ये भी दावा किया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में पेश होने जा रहे पूर्ण बजट में नए टैक्स स्लैब का भी ऐलान कर सकती हैं. नया टैक्स स्लैब भी मिडिल क्लास पर फोकस्ड रहने वाला है. कुल मिलाकर ये कह सकते हैं कि अगर अनुमान और दावे सही साबित हुए तो आने वाला बजट मिडिल क्लास के लिए ऐतिहासिक बदलावों वाला साबित हो सकता है.

विश्लेषक दे रहे हैं इस तरह की दलील

मिडिल क्लास को राहत देने को लेकर सालों से मांग चल रही है. खासकर कोरोना महामारी के बाद मिडिल क्लास पर फोकस्ड राहतों की मांग तेज हुई है. विश्लेषक लगातार ये बात कहते आए हैं कि महामारी के बाद सरकार ने इनकम पिरामिड के निचले पायदान पर स्थित गरीब लोगों के लिए राहतों का ऐलान किया. कॉरपोरेट जगत पर भी सरकार ने ध्यान दिया. हालांकि सबसे ज्यादा उपभोग करने वाला मिडिल क्लास पीछे छूट गया.

उद्योग संगठन भी कर रहे हैं ऐसी मांग

कई उद्योग संगठन जैसे सीआईआई और फिक्की आदि भी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पर्सनल इनकम टैक्स में कटौती की मांग कर रहे हैं. इस साल लोकसभा चुनावों के चलते फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था. करीब दो महीने चले चुनाव के बाद इसी महीने पीएम मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन हुआ है. अब जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में पूर्ण बजट आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: इन म्यूचुअल फंड एसआईपी ने 10 साल में 4 गुना किया निवेशकों का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget