एक्सप्लोरर

Budget 2024: सेविंग अकाउंट पर मिलेगा बजट में तोहफा! 25 हजार तक के ब्याज पर मिल सकती है छूट

Union Budget 2024: इस साल चुनाव के चलते फरवरी में अंतरिम बजट पेश हुआ था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस महीने वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस महीने पेश होने जा रहे बजट में टैक्सपेयर्स को कई राहतें दे सकती हैं. खबरों के अनुसार, उनमें से एक राहत टैक्सपेयर्स के सेविंग अकाउंट से जुड़ी हो सकती है. सरकार बचत खाते पर बैंकों की ओर से मिलने वाले ब्याज की कमाई पर टैक्स को लेकर तोहफा देने की तैयारी कर रही है.

बजट में हो सकता है ये ऐलान

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज से होने वाले 25 हजार रुपये तक की कमाई पर बजट में डिडक्शन का लाभ दिया जा सकता है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव मिला है, जिसका आकलन किया जा रहा है. प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार को बचत खाते के ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स-डिडक्टिबल अमाउंट को बढ़ाना चाहिए.

बैंकों की ओर से आया से प्रस्ताव

पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की बैंकों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में बैंकों की ओर से वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के सामने सेविंग अकाउंट के ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स लाभ बढ़ाने का प्रस्ताव रखा. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बैंकों के प्रस्ताव की अभी समीक्षा की जा रही है. इस बारे में अंतिम ऐलान बजट में संभव है.

करदाताओं और बैंकों दोनों को फायदा

अगर बजट में यह राहत दी जाती है तो इससे आम करदाताओं और बैंकों दोनों को फायदा हो सकता है. आज के समय में लगभग सभी टैक्सपेयर्स के पास किसी न किसी बैंक में बचत खाता है. बचत खाते में रखे पैसे पर बैंक जमाकर्ताओं को ब्याज के रूप में रिटर्न देते हैं. बचत खाते पर ब्याज की दर तुलनात्मक रूप से कम होती है, लेकिन टैक्स लाभ बढ़ने से टैक्सपेयर सेविंग अकाउंट में पैसे रखने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं. यह बैंकों के लिए फायदेमंद स्थिति होगी और उनके पास डिपॉजिट के रूप में ज्यादा पैसे आएंगे.

मौजूदा व्यवस्था में मिलती है इतनी छूट

इनकम टैक्स के मौजूदा कानून के तहत सेविंग अकाउंट से होने वाली ब्याज की कमाई पर टैक्सपेयर्स को सीमित छूट मिलती है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 टीटीए के तहत इस तरह की 10 हजार रुपये तक की कमाई पर टैक्स से छूट मिलती है. 60 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट की यह लिमिट 50 हजार रुपये की है, जिसमें 80 टीटीबी के तहत एफडी पर ब्याज से होने वाली कमाई भी शामिल है. टैक्स से छूट के ये फायदे ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत मिलते हैं.

न्यू टैक्स रिजीम में मिलते हैं ये फायदे

न्यू टैक्स रिजीम में अभी टैक्सपेयर्स को सेविंग अकाउंट के ब्याज पर टैक्स से छूट नहीं मिलती है. हालांकि पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले टैक्सपेयर्स न्यू टैक्स रिजीम में भी कुछ फायदे उठा सकते हैं. उनके लिए इंडिविजुअल अकाउंट पर 3,500 रुपये तक की ब्याज से कमाई और जॉइंट अकाउंट पर 7 हजार रुपये तक की ब्याज से कमाई पर टैक्स से छूट मिलती है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की रिकॉर्ड रैली में भी डूबे पैसे, इस साल नुकसान में ये म्यूचुअल फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget