एक्सप्लोरर

Budget 2023 Effect: बजट 2023 का स्माल सेविंग स्कीम पर कितना हुआ असर, जानिए आपको लाभ हुआ या नुकसान 

Small Saving Schemes: बजट 2023 में निर्मला सीतारामन ने स्माल सेविंग स्कीम के तहत कई बड़े ऐलान किए हैं. इससे महिलाओं, बजुर्गों और गरीब परिवारों की आमदनी बढ़ जाएगी. 

Small Saving Schemes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 2023 का आम बजट पेश कर दिया है. 1 फरवरी, 2023 को पेश हुआ यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. इसमें गरीब, महिलाओं, आदिवासियों और आम नागरिकों के लिए घोषणा की गई है. इसके अलावा स्माल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भी केंद्र सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं. 

छोटी बचत योजना (Small Saving Schemes) के तहत महिलाओं के लिए एक सेविंग योजना शुरू करने, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) की लिमिट बढ़ाने और  MIS (Monthly Income Scheme) की लिमिट बढ़ाने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि निवेशकों को इन योजनाओं में निवेश करने में बड़ा मुनाफा होगा. योजनाओं की लिमिट बढ़ने से लोगों की इनकम पहले से बढ़ जाएगी. 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Saving Certificate Yojana)

वित्त मंत्री ने स्माल सेविंग स्कीम के तहत एक नई योजना लेकर आई है. यह योजना महिलाओं को फायदा पहुंचाएगी. महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत कोई भी महिला या लड़की 2 साल के लिए 2 लाख रुपये निवेश कर सकती है. इस योजना के तहत 7.5 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा. यह ब्याज छोटी बचत योजनाओं PPF, NSC, केवीपी ( Kisan Vikas Patra) और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से ज्यादा है. 

इन छोटी बचत योजनाओं की बढ़ी निवेश की सीमा 

बजट में बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए बड़ी राहत दी गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने निवेश की सीमा को 15 साल से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है. इसका मतमलब है अब सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) इसमें दोगुना पैसों का निवेश कर सकते हैं और दोगुना लाभ कमा सकते हैं. 

वहीं पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम में भी निवेश की सीमा को बढ़ा दिया गया है. सिंगल अकाउंट के लिए 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि ज्वाइंट अकाउंट में डिपॉजिट की सीमा 9 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है. 

बजट से पहले बढ़ा था ब्याज 

जनवरी से मार्च तिमाही के लिए सरकार ने ब्याज में हाल ही बदलाव किया था. केंद्र सरकार ने बजट से पहले सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम स्कीम, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पात्र (KVP), सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम, NSC और टर्म डिपॉजिट (Term Deposit Scheme) योजनाओं के ब्याज में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. 

यह भी पढ़ें

सुनीता की सालाना सैलरी 7 लाख और अनीता की 7 लाख 50 हजार, जानिए किसको कितना देना है टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget