एक्सप्लोरर

Unified Pension Scheme: यूपीएस के चलते सरकार पर पड़ेगा 6200 करोड़ रुपये का बोझ, डबल डिजिट में आएगा उछाल

Pension Bill: इस वित्त वर्ष में केंद्र 79,241 करोड़ रुपये पेंशन पर खर्च करेगी. यूपीएस लागू हो जाने के बाद इस आंकड़े में तेज उछाल आएगा. इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान डबल डिजिट में पेंशन बिल बढ़ा था.

Pension Bill: केंद्र सरकार ने देश में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) लागू करने का ऐलान कर दिया है. यह नई स्कीम 1 अप्रैल, 2025 से शुरू हो जाएगी. इससे कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है. मगर, इसके चलते अब केंद्र सरकार पर पेंशन बिल (Pension Bill) का बोझ बढ़ने वाला है. सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 में पेंशन बिल में डबल डिजिट की वृद्धि झेलनी पड़ेगी. एक अनुमान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में केंद्र सरकार को 79,241 करोड़ रुपये पेंशन के तौर पर देने पड़ेंगे. योजना लागू होने के बाद अगले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 6,250 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा. हालांकि, इसमें रेलवे (Railways) और डिफेंस (Defence) का पेंशन बिल नहीं शामिल है. 

कोरोना महामारी के बाद पहली बार पेंशन बिल में डबल डिजिट का इजाफा

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले वित्त वर्ष से यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद कोरोना महामारी के बाद पहली बार पेंशन बिल में डबल डिजिट का इजाफा होने वाला है. वित्त वर्ष 2021 में केंद्र सरकार को पेंशन पर लगभग 25.2 फीसदी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ा था. सरकार का पेंशन बिल वित्त वर्ष 2020 के 50,115 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,725 करोड़ रुपये हो गया था. पिछले 16 साल में सरकार का पेंशन बिल 4.4 गुना हो चुका है. 

यूपीएस लागू होने पर 6,250 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूपीएस लागू हो जाने के बाद सरकार को पेंशन पर 6,250 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे. सरकार ने जानकारी दी है कि यूपीएस में वह अपना योगदान कर्मचारी की सैलरी के 14 फीसदी से बढ़ाकर 18.5 फीसदी करने वाली है. वित्त वर्ष 2010 से हर साल लगभग 10.4 फीसदी की सालाना दर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन का खर्च बढ़ता जा रहा है. बजट दस्तावेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2010 में पेंशन बिल 17,850 करोड़ रुपये था.

फिलहाल ओल्ड पेंशन स्कीम में जाता है पेंशन बिल का एक बड़ा हिस्सा 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल पेंशन बिल का एक बड़ा हिस्सा ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) में जाता है. इसके अलावा 12 फीसदी पेंशन फंड में जाता है. इस आंकड़े में भी वित्त वर्ष 2026 में उछाल आएगा. वित्त वर्ष 2025 में अनुमान लगाया गया था कि पेंशन पर खर्च 1.64 फीसदी कम हो सकता है. मगर, अब यूपीएस आने के बाद इसमें तेजी आने वाली है. 1 जनवरी, 2026 से संभावित 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा क्योंकि लोगों की सैलरी बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Unified Pension Scheme: इन 10 प्वॉइंट में समझें क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, कर्मचारियों को होने जा रहा बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget