एक्सप्लोरर

हेल्थ इंश्योरेंस में कंज्यूमेबल आइटम्स के कवरेज की क्या है महत्ता, जानिए यहां

Health Insurance: हेल्‍थकेयर सेक्‍टर की बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रत्‍येक परिवार के पास अपनी एक हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी होनी चाहिए. इसका चयन करते वक्‍त कुछ खास बातों का ख्‍याल रखना जरूरी है।

Health Insurance: एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को इस तरीके से डिजाइन किया जाता है कि वो बड़े पैमाने पर आने वाले हेल्थकेयर के खर्चों को मैनेज कर सके. मामूली बीमारियों और चोटों से लेकर गंभीर मेडिकल स्थितियों के लिए हेल्थ प्लान को डिजाइन किया जाता है और इसके लिए उसमें प्रावधान होते हैं. ये एक सेफगार्ड की तरह आपकी रक्षा करता है. ज्यादा बड़े मेडिकल खर्चों की लागत की स्थितियों में भी ये संचयी बोनस का भी काम करता है.

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में, कंज्यूमेबल कवरेज उपचार के दौरान सर्जनों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सिंगल यूज वाले मेडिकल इक्विपमेंट के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. इस कवरेज में डिस्पोजेबल मेडिकल एड्स शामिल हैं जिन्हें उपयोग के बाद फेंकने का इरादा होता है. जब अस्पताल में रहने के दौरान रोगी के इलाज के लिए ये कंज्यूमेबल आइट्म्स जरूरी होते हैं, तो संबंधित कीमत सीधे उनके अस्पताल के बिल से काट ली जाती है. फिर भी, कुछ बीमा कंपनियां अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स में इन कंज्यूमेबल आइटम्स के लिए कवरेज शामिल कर सकते हैं.

इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के लिए वित्तीय गारंटी देने के अलावा, आपके हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के साथ-साथ कंज्यूमेबल पॉलिसी को हासिल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे कि- 

कॉम्प्रिहेन्सिव कवरेज
हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में कई बार हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान हुए ऐसे विभिन्न खर्चों को शामिल नहीं किया जाता है जो वैसे अलग-अलग देखने पर ज्यादा बड़े नहीं लगते हैं. हालांकि जब इनको कुल मिलाकर देखा जाता है तो ये एक अच्छे-खासे बिल के रूप में सामने आते हैं. ये बिल खासकर तब बढ़ जाते हैं जब मरीज का हॉस्पिटल में रहने का समय ज्यादा लंबा हो चुका हो. लिहाजा कंज्यूमेबल कवर अगर आपके पास है तो आप इन अतिरिक्त खर्चों को भी अपने कवर में शामिल कर सकते हैं.

वित्तीय जिम्मेदारी
कई कंज्यूमेबल आइटम ऐसे होते हैं जो रोजाना के तौर पर नष्ट किए जाते हैं या फेंक दिए जाते हैं. अक्सर इन आवश्यक मेडिकल सप्लाइज को खरीदने का भार मरीज के ऊपर ही आता है. हालांकि कंज्यूमेबल कवर इंश्योरेंस लेने के बाद इस तरह के आइटम्स की कीमत का भार इंश्योरेंस कंपनी के ऊपर आ जाता है. जिससे पेशेंट के ऊपर पड़ने वाला आर्थिक भार कम हो जाता है.

बढ़ा हुआ केयर एश्योरेंस
कंज्यूमेबल कवर को लेने के साथ पेशेंट्स को हर पेमेंट को सीधा अपनी जेब से करने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस भरोसे के चलते सर्जन और डॉक्टर्स को अपने पेशेंट्स के लिए पहले से ही एहतियाती कदम लेने में मदद मिलती है, इसके अलावा ये भी सुनिश्चित होता है कि पूरे इलाज के दौरान हरसंभव सर्वश्रेष्ठ देखभाल मुहैया कराई जा रही है. कंज्यूमेबल कवरेज को लेने के जरिए पॉलिसी लेने वालों को कॉम्प्रिहेंसिव सुरक्षा, वित्तीय राहत के साथ साथ इस बात का भी भरोसा मिलता है कि वो जो देखभाल हासिल कर रहे हैं, वो क्वालिटीयुक्त होंगी.

कंज्यूमेबल कवरेज में कौन-कौन सी बातें शामिल होती हैं?
कंज्यूमेबल कवरेज हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत कई तरह के कंज्यूमेबल आइटम्स शामिल होते हैं. यहां पर कई उपकरणों के नाम दिए जा रहे हैं जो कवर किए जाते हैं. एडमिनिस्ट्रेटिव चार्जेज, हाउसकीपिंग मैटीरियल्स, कमरे का खर्च, सर्जिकल उपकरण आदि इनमें शामिल होते हैं. लिहाजा ये काफी जरूरी है कि आप अपनी खास पॉलिसी के बारे में सभी बातें अच्छी तरह समझ लें और उन सभी कंज्यूमेबल आइटम्स की पूरी लिस्ट चेक कर लें जो आपके कवरेज में शामिल हैं.

कंज्यूमेबल कवरेज के फायदों की हेल्थ इंश्योरेंस में क्या है महत्ता?
कंज्यूमेबल आइटम्स पेशेंट के अस्पताल बिल का काफी बड़ा हिस्सा हो सकता है. जिस तरह की सर्विस आप हासिल करते हैं, इसके आधार पर इनकी कीमत हॉस्पिटल बिल की 5 से 15 फीसदी के आसपास की हो सकती है. हालांकि अब आपके पास मौका है कि आप एक छोटा सा एड-ऑन राइडर अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में जोड़कर इस तरह के खर्चों से बच सकते हैं.

इन कंज्यूमेबल बेनिफिट्स को जोड़ने का विकल्प चुनकर आप लंबे समय तक अस्पताल में रहने की स्थिति में भी, कंज्यूमेबल आइटम्स से जुड़े खर्चों को कम कर सकते हैं. यह राइडर कंज्यूमेबल आइटम्स की वास्तविक लागत के कम से कम कॉस्ट पर आ जाते हैं.

टाटा एआईजी मेडिकेयर ने इस तरह के बेनिफिट्स को पॉलिसी में शामिल करने की महत्ता को पहचाना है. इसी लिए बजाए इसके कि अलग से ऐड-ऑन का चुनाव करना पड़े ये आपको हेल्थ पॉलिसी के साथ ही कंज्यूमेबल बेनेफिट्स को अंतर्निहित फीचर के तौर पर मुहैया कराते हैं. उनकी व्यापक कवरेज न केवल रोगी की मेडिकल और सर्जरी की जरूरतों से संबंधित सभी कंज्यूमेबल खर्चों को शामिल करता है बल्कि 540 से ज्यादा विभिन्न डेकेयर प्रोसेस, हाई-एंड ओपीडी टेस्ट और वैक्सीनेशन के फायदों तक फैला हुआ है.

आखिर में ये जानना जरूरी है कि कंज्यूमेबल वस्तुएं बेहद जरूरी वस्तुएं हैं जो मेडिकल ट्रीटमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ऐड-ऑन कवर प्राप्त करके, पॉलिसीधारक अहम अतिरिक्त लागतों के बारे में चिंताओं को कम कर सकते हैं. बीमा कंपनियां उपकरण के एकमुश्त उपयोग से जुड़े खर्चों का भार उठा लेती हैं. इसके अलावा, यह ट्रीटमेंट और अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कंज्यूमेबल आइटम्स की संख्या को कवर करके उपकरणों की बर्बादी को कम करता है.

इस प्रकार एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने से पहले, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह इन जरूरी आइटम्स और इनसे ज्यादा भी कुछ चीजों को कवर करती हो, ताकि आप अस्पताल के बिल से हैरान न हो जाएं और जो आपकी अपेक्षाओं से भी कहीं ज्यादा हो.

Disclaimer: यह फीचर्ड आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या यहां व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है. पाठक को अपने विवेक के इस्‍तेमाल की सलाह दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Rate Today: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
Gold Rate: अब सोना नहीं खरीद रहे सुनार, ग्राहकों के साथ ज्वेलर्स भी कंफ्यूज
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? MCX पर आज दोनों के दाम गिरे, जानें ताजा भाव
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget