एक्सप्लोरर

Gold Allocation: देश के अमीर अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा कर रहे सोने में निवेश, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Gold Asset Allocation: भारतीय रिजर्व बैंक से लेकर देश के अरबपति को सोने में निवेश इन दिनों खूब लुभा रहा है.

Gold Allocation By Ultra-Rich: वैश्विक आर्थिक संकट और महंगाई के इस दौर में दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने की जबरदस्त खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. तो अमीर-अरबपति भी सोने की खरीदारी में पीछे नहीं हैं. देश के अमीरों और अरबपतियों को सोने में निवेश इन दिनों खूब रास आ रहा है. ये अमीर इन दिनों अपनी संपत्ति के बड़े हिस्से को सोने की खरीदारी में लगा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में जहां अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले भारतीयों ने अपनी संपत्ति का केवल 4 फीसदी सोने में निवेश किया था उसे 2022 में बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया.   

रियल एस्टेट कसंलटेंट नाइट फ्रैंक ने एटीट्यूड सर्वे किया है जिसके मुताबिक भारत के अमीर इन दिनों अपने वेल्थ या संपत्ति का 6 फीसदी सोने में निवेश कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीन के अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले भी अपनी संपत्ति का 6 फीसदी सोने खरीदने पर खर्च कर रहे हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रिया के अमीर सोने की खरीदारी पर खर्च करते हैं. सर्वे के मुताबिक ऑस्ट्रिया के अल्ट्रा-रिच लोग अपनी संपत्ति का 8 फीसदी सोने में निवेश कर रहे हैं. 

हाल के वर्षों में सोने के दामों में तेजी के चलते अमीरों ने अपने निवेश का बड़ा हिस्सा सोने में निवेश पर लगाया है. 5 सालों में सोने के दामों में 100 फीसदी के करीब उछाल आया है. अप्रैल 2018 में सोना 31500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा था जो अब 60,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. यानि इस अवधि में 92 फीसदी दाम बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी, कम ब्याज दरें, और आसानी से नगदी उपलब्ध कराने के ग्लोबल सेंट्रल बैंकों के रणनीति के चलते सोने के दामों में ये तेजी आई है.  अमेरिका, दक्षिण कोरिया, इटली और ऑयरलैंड जैसे देशों के अमीरों ने 2022 में एक फीसदी अपनी संपत्ति का सोने में निवेश किया था. जबकि यूके और ऑस्ट्रेलिया के दो फीसदी ने अपने संपत्ति को गोल्ड में अलोकेट किया है.   

ये तो बात हुई अमीरों की लेकिन सोने में तेजी को आरबीआई भी भूनाने में पीछे नहीं है. आरबीआई के पास सोने का रिजर्व बढ़कर 790.2 टन हो चुका है. वर्ल्ड गोल्ड काउसिंल के हवाले से जानकारी सामने आई है. वर्ल्ड गोल्ड काउसिंल के मुताबिक आरबीआई के इस खरीदारी के बाद दुनिया का 8 फीसदी सोने का रिजर्व अब भारत के पास है. 2022 की पहली तिमाही में भारत के पास कुल 760.42 टन सोना था जो 2022 की चौथी तीमाही के खत्म होने पर 787.40 टन पर जा पहुंचा है. यानि बीते एक साल में आरबीआई ने 30 टन के करीब सोना खरीदा है. 

ये भी पढ़ें 

ITC Share Update: HDFC को पीछे छोड़ ITC बनी देश की सातवीं बड़ी कंपनी, इंफोसिस से छठे पायदान का छिन सकता है ताज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget