एक्सप्लोरर

Indian Equity Market: अडानी के शेयरों में गिरावट का असर, ब्रिटेन से पिछड़ गया भारतीय बाजार

Indian Equity Market: यह साल अब तक ओवरऑल भारतीय बाजार के लिए ठीक नहीं रहा है. अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट का अब बड़ा असर दिखने लगा है.

Indian Economy: करीब एक महीने पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) सामने आने के बाद से अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) का बुरा प्रदर्शन जारी है. इसका असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Equity Market) के प्रदर्शन पर भी हो रहा है. इसके कारण भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू कम हुई है. वहीं दूसरी ओर पाउंड में कमजोरी के चलते लंदन के बड़े एक्सपोर्टर्स को मदद मिली है, जिससे ब्रिटिश शेयर बाजार (UK Equity Market) का हाल सुधरा है. इन कारणों के चलते ब्रिटिश शेयर बाजार (UK Share Market) ने भारतीय इक्विटी मार्केट (Indian Stock Market) को पीछे छोड़ दिया है और अब दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार बन गया है.

नौ महीने बाद फिर आगे निकला यूके

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट (Bloomeberg Report) के अनुसार, ब्रिटेन ने इक्विटी मार्केट के लिहाज से भारत को नौ महीने बाद पीछे छोड़ा है. ब्लूमबर्ग के डेटा के अनुसार, ईटीएफ (ETFs) और एडीआर (ADRs) को छोड़कर ब्रिटेन की प्राइमरी लिस्टिंग का कुल बाजार पूंजीकरण मंगलवार को भारत की तुलना में आगे निकल गया. रिपोर्ट के अनुसार, अब ब्रिटिश इक्विटी मार्केट की वैल्यू भारत की तुलना में 5.1 बिलियन डॉलर ज्यादा है और उसकी कुल वैल्यू करीब 3.11 ट्रिलियन डॉलर हो गई है. ब्रिटेन का बाजार 29 मई 2022 के बाद भारत से आगे निकला है.

ब्रिटिश बाजार को इनसे मिली मदद

रिपोर्ट में एजे बेल (AJ Bell) के हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट एनालिसिस लइथ खलाफ के हवाले से कहा गया है, ब्रिटेन के शेयर बाजार में सक्रिय मैनेजर्स छोटे व मंझोले आकार की कंपनियों के शेयरों में ट्रेड कर अधिकांश इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न दे रहे हैं. इससे ब्रिटिश बाजार की अपील बढ़ी है. इसके अलावा अच्छा लाभांश देने वाली कंपनियां भी इन्वेस्टर्स को लुभा रही हैं.

ग्लोबल मार्केट से बेहतर रिटर्न

ब्रिटेन के एफटीएसई 350 सूचकांक (FTSE 350 Index) ने पिछले साल भी ग्लोबल इक्विटीज की तुलना में बेहतर रिटर्न दिया था. इस साल यह इंडेक्स अब तक 5.9 फीसदी की तेजी में है, जबकि एमएससीआई का ऑल-कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स (MSCI All-Country World Index) इस साल अब तक 4.7 फीसदी बढ़ा है. एफटीएसई 100 सूचकांक (FTSE 100 Index) पिछले सप्ताह इतिहास में पहली बार 8 हजार अंक के पार निकला है.

भारतीय बाजार पर ये फैक्टर हावी

दूसरी ओर भारतीय बाजार की बात करें तो यहां कई चुनौतियां हावी हैं. रुपये की कमजोरी के अलावा अडानी समूह के शेयरों में लगातार भारी गिरावट का बुरा असर हो रहा है. एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) इस साल अब तक 6.1 फीसदी गिर चुका है. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Adani MCap) करीब 142 बिलियन डॉलर कम हो चुका है. हालांकि गौतम अडानी (Gautam Adani) ने लगातार हिंडनबर्ग के आरोपों को नकारा है, लेकिन इसका असर शेयरों की चाल पर नहीं हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget