एक्सप्लोरर

UIDAI ने दी बड़ी सुविधाः आधार अपडेट हिस्ट्री अब देख पाएंगे ऑनलाइन

यूआईडीएआई ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसके तहत आप अपने आधार में किए गए बदलावों का ब्यौरा (इतिहास) भी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे.

नई दिल्ली: आधार को लेकर आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण- यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसके तहत आप अपने आधार में किए गए बदलावों का ब्यौरा (इतिहास) भी ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे. कई बार आपको कई जगहों पर वो साक्ष्य प्रस्तुत करने पड़ते हैं कि आपने कितनी बार ऐड्रेस बदला है तो ऐसे में आपको आधार की ये सुविधा काफी काम आ सकती है.

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने कहा कि इस हिस्ट्री को डाउनलोड कर विभिन्न अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध करवाया जा सकेगा.

यह एक और इनोवेटिव और यूज़र फ्रेंडली सुविधा है जिसके जरिए लोग अपने आधार में बदलाव और अपग्रेड की हुई जानकारी का ब्यौरा (हिस्ट्री) यूआईडीएआई की वेबसाइट ले सकेंगे. इसका ट्रायल (बीटा) संस्करण पेश किया गया है. इसके लिए आधार धारकों को यूआईडीएआई वेबसाइट पर आधार ‘अपडेट हिस्ट्री’ का इस्तेमाल करना होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप आधार की वेबसाइट https://www.uidai.gov.in पर जाकर अपने आधार में जरूरी बदलाव कर सकते हैं और इस पर अपना पता, मोबाइल नंबर आदि सहित कई जरूरी जानकारियां अपडेट कर सकते हैं.

कैसे करें आधार अपडेट हिस्ट्री https://www.uidai.gov.in के होम पेज पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री के कॉलम में जाकर इसे क्लिक करें और इसके बाद एक विंडो खुलेगा. (चित्र नीचे है) इस पर जाकर आप आधार नंबर डालें और सिक्योरिटी कोड एंटर करें. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर इसका ओटीपी आएगा और ओटीपी डालकर आपकी आधार हिस्ट्री आपके सामने होगी. इसमें सारी जानकारी होगी कि अब तक आपने किन-किन जानकारियों में बदलाव किया है.

UIDAI ने दी बड़ी सुविधाः आधार अपडेट हिस्ट्री अब देख पाएंगे ऑनलाइन

इसका प्रिंट लेने के बाद अगर आपको जरूरत पड़ती है तो आप स्कूल, नौकरी या जॉब के दौरान प्रस्तुत कर सकते हैं.

आधार कार्ड को लेकर पिछले दिनों काफी खबरें चर्चा में रही कि आपको मोबाइल सिम, बैंक खातों समेत कई सुविधाओं के लिए आधार होना जरुरी है. हालांकि इसको लेकर अभी तक सुप्रीम कोर्ट ने फैसला नहीं लिया है और जब तक कोई फैसला नहीं आता है तब तक सभी सरकारी सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य नहीं माना जा सकता है.

एक्स्ट्रा लगेज के बाद अब बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे का अभियान RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, लोन होगा महंगा आकाश अंबानी की सगाई का कार्ड क्या देखा आपनेः आंखें खुली रह जाएंगी बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर 35,463 पर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget