एक्सप्लोरर

Uber ने दिया ग्राहकों को झटका...कई गुना ज्यादा किराया देखकर महिला ने कहा- क्या कुत्ता, बिल्ली के साथ सफर लग्जरी है?

एक अन्य यूजर ने कहा, "कीमतें वाकई बहुत ज्यादा हैं. लेकिन मुझे लगता है कि Uber ने यह सर्विस इसलिए शुरू की है क्योंकि भारत में अब ज्यादा लोग बच्चों की जगह पेट्स को चुन रहे हैं.''

आज के दौर में Uber कहीं भी यात्रा करने के लिए सबसे सरल विकल्प बन गया है. कहीं भी आपको जाना हो ऐप पर लोकेश डालिए कैब बुक कीजिए, थोड़ी देर में कैब आपके घर के बाहर होगी. हालांकि, अब इसी उबर की एक सर्विस को लेकर विवाद हो रहा है. चलिए, जानते हैं क्या है पूरा मामला.

क्या है पूरा मामला?

गुरुग्राम की एक महिला ने Uber Pets की ज्यादा कीमतों पर चिंता जताई है. Uber Pets एक ऐसी सर्विस है जो यात्रियों को अपने पालतू जानवरों के साथ सफर करने की सुविधा देती है. हालांकि, इस सर्विस की कीमतें इतनी ज्यादा हैं कि उन्होंने इसे 'लग्जरी' बताया. महिला ने लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि महज 2 किमी की दूरी के लिए Uber का सामान्य किराया 100 रुपये था, जबकि Uber Pets का किराया 530 रुपये था. यह कीमत सामान्य किराये से 5.3 गुना ज्यादा है.

महिला ने पोस्ट लिखकर सवाल किया, "क्या पेट्स के साथ सफर करना लग्जरी है? क्या यह सर्विस वाकई सबके लिए सुलभ है? क्या इस ऊंची कीमत का कारण सफाई का खर्च, पेट-फ्रेंडली ड्राइवर्स का प्रीमियम, या फिर पेट ओनर्स से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश है?"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने Uber बुक करते समय Uber Pets का नया फीचर देखा, जो पेट्स के साथ सफर की सुविधा देता है. यह सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन कीमत देखकर हैरानी होती है. मैंने 2 किमी की दूरी के लिए कीमत की तुलना की. सामान्य Uber का किराया 100 रुपये था, जबकि Uber Pets का किराया 530 रुपये. वहीं, मेरे लोकल ऑटो वाला हमें 60 रुपये में ले जाता है और मेरे कुत्ते को पेट भी सहलाता है."

उन्होंने कहा, "मेरा सवाल है कि अगर इस सर्विस का मकसद पेट्स के साथ सफर को आसान बनाना है, तो इसे इतना महंगा क्यों बनाया गया है? क्या यह सफाई का अतिरिक्त खर्च है? क्या यह पेट-फ्रेंडली ड्राइवर्स के लिए प्रीमियम है? या फिर पेट ओनर्स से ज्यादा पैसे कमाने का तरीका है? कई लोगों के लिए पेट्स परिवार का हिस्सा होते हैं, और उन्हें साथ सफर करने के लिए इतना ज्यादा पैसा क्यों देना पड़े?"

लोगों ने क्या कहा

महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय दी. एक यूजर ने सुझाव दिया, "सामान्य Uber बुक करें और ड्राइवर को बता दें कि आप अपने पेट के साथ सफर कर रहे हैं. 90 फीसदी ड्राइवर्स को कोई दिक्कत नहीं होती. बस ध्यान रखें कि आप गाड़ी गंदी न करें."

एक अन्य यूजर ने कहा, "कीमतें वाकई बहुत ज्यादा हैं. लेकिन मुझे लगता है कि Uber ने यह सर्विस इसलिए शुरू की है क्योंकि भारत में अब ज्यादा लोग बच्चों की जगह पेट्स को चुन रहे हैं. यह एक नया मार्केट सेगमेंट है और Uber इसे मोनेटाइज करना चाहता है."

एक कमेंट में लिखा गया, "यह हैरानी की बात है कि पेट्स के साथ सफर को आसान बनाने वाली सर्विस इतनी महंगी है. अगर यह सफाई का खर्च है, तो क्या रिफंडेबल डिपॉजिट बेहतर नहीं होगा?

और अगर यह पेट-फ्रेंडली ड्राइवर्स के लिए है, तो क्या इसका मतलब है कि सामान्य Uber ड्राइवर्स पेट्स को ले जाने से मना कर सकते हैं? किसी भी हाल में, यह पेट पेरेंट्स के लिए मुश्किल भरा है. अच्छा है कि जानवरों को अपनी सवारी का खर्च उठाने के लिए काम नहीं करना पड़ता."

एक अन्य यूजर ने कहा, "मैं Uber का यह एड देखकर खुश हुआ था, लेकिन यह कीमतें सही नहीं हैं. पेट रखना कोई लग्जरी नहीं है."

Uber का क्या कहना है?

Uber की वेबसाइट के मुताबिक, Uber Pets की कीमतें सामान्य सर्विस से ज्यादा हैं क्योंकि इसमें पेट्स को ले जाने की सुविधा दी जाती है. साथ ही, अगर पेट गाड़ी को गंदा कर देता है, बाल गिराता है या कोई नुकसान पहुंचाता है, तो यात्री से अतिरिक्त सफाई शुल्क लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Home Loan EMI Calculator: अगर घर खरीदने के लिए 50 लाख लोन लिया तो हर महीने कितनी भरनी होगी EMI, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget