एक्सप्लोरर

Uber Ban: भारतीय नाम के चलते महिला को उबर ने किया बैन, बाद में मांगी माफी

Uber Australia: उबर ने महिला के संस्कृत-भारतीय नाम को हिटलर से जुड़ा मान लिया और इसी कारण उसने पहले बैन लगा दिया...

कैब सर्विस प्रोवाइडर उबर अपनी एक गड़बड़ी को लेकर चर्चा में है. दरअसल कंपनी ने एक यूजर को उसके भारतीय संस्कृत नाम के चलते अपने प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया. हालांकि बाद में उबर को गलती का अहसास हुआ और उसने बैन हटाते हुए महिला से माफी मांगी.

पहला नाम डालते ही बैन

यह मामला है ऑस्ट्रेलिया का. भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई महिला स्वास्तिका चंद्रा को उबर ने बैन कर दिया था. उबर ने महिला के नाम के पहले हिस्से ‘स्वास्तिका’ को आपत्तिजनक समझ लिया था. महिला उबर ईट्स से ऑर्डर कर रही थी. जैसे ही उसने अपना फर्स्ट नेम डाला, उसे पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला कि उसने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया है.

कई कंपनियों के कड़े नियम

कई कंपनियां आपत्तिजनक शब्दों को लेकर कड़े नियमों का पालन करती हैं. खासकर कट्टरपंथ या नाजीवाद से जुड़े शब्दों व प्रतीकों को लेकर कई कंपनियां कड़ा रुख अपनाती हैं. उबर भी नाजीवाद से जुड़े नामों और प्रतीकों को लेकर ऐसा रुख रखती है. ये सारा मामला नाजीवाद को लेकर हुआ.

हिटलर से निकाल लिया कनेक्शन

जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की नाजी पार्टी स्वास्तिक सिंबल का इस्तेमाल करती थी. उसके चलते जर्मनी समेत कई देशों में स्वास्तिक का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. हालांकि भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक का अलग महत्व है. हिंदुओं समेत बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायी इसे पवित्र मानते हैं. स्वास्तिक को इन धर्मों में सौभाग्य से जोड़ा जाता है.

इस कारण हो गया कंफ्यूजन

चूंकि भारतीय मूल की महिला के नाम में स्वास्तिका आ रहा था, उबर ने उसे नाजीवाद से जुड़ा मान लिया. स्वास्तिका फिजी में पैदा हुई और वहीं बढ़ी हुई, जहां भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है. फिजी में भारतीय मूल के लोग अपनी पुरानी भारतीय परंपराओं का अभी भी पालन करते हैं. जब महिला ने उबर को भारतीय परंपरा में स्वास्तिक के महत्व के बारे में बताया और नाम बदलने से इनकार किया तो उबर को अपनी गलती का अहसास हुआ.

5 महीने में निकला समाधान

इस मामले में हिंदु काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के अटॉर्नी जनरल को भी हस्तक्षेप करना पड़ गया. अंत में उबर ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए स्वास्तिका के अकाउंट से बैन हटाया और उसे फिर से बहाल किया. कंपनी को इसमें 5 महीने का समय लग गया, जिसके लिए उसने महिला यूजर से माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें: ऊंची कीमतों पर गोल्ड बॉन्ड बेचने का है प्लान? पहले जान लीजिए टैक्स के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget