एक्सप्लोरर

Twitter का सिर्फ Logo ही नहीं बदलेगा, एलन मस्क ने कर दिया एक और बड़ा बदलाव, जानें

Twitter: ट्विटर का लोगो बदलकर एलन मस्क ने X को नया लोगो बनाने का एलान किया था, साथ ही यूआरएल को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की थी. इसको लेकर क्या अपडेट है, जानिए यहां-

Twitter News: ट्विटर के मालिक एलन मस्क इसकी आइकॉनिक पहचान ब्लू बर्ड यानी ट्विटर के लोगों को ही बदल रहे हैं. कल एलन मस्क ने इसको लेकर ट्वीट किया और ट्विटर का लोगो बदलकर X करने का ऐलान किया है. हालांकि एलन मस्क ने कल ही अपने ट्वीट्स के जरिए इस बात का भी ऐलान किया कि ट्विटर के लोगो को बदलने के साथ ही इसके यूआरएल में भी कुछ बदलाव किया जाएगा. ट्विटर की वेबसाइट तक पहुंचने के लिए एलम मस्क ने नए लिंक की घोषणा की थी जो काम कर रहा है.

एलन मस्क ने ट्वीट करके किया ऐलान

एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा था कि X.com अब से ट्विटर को रीडायरेक्ट करेगा यानी X.com यूआरएल डालने पर यूजर्स ट्विटर की साइट खोल पाएंगे. अब X.com डालने पर ट्विटर की साइट खुल रही है और ये ट्विटर का एक बड़ा बदलाव है. एलन मस्क ने कल ही ये भी कहा था कि उन्हें ट्विटर के बर्ड लोगो की जगह X को लोगो बनाने के लिए लोगों के सुझाव चाहिए और जैसे ही उन्हें उपयुक्त लोगो मिल जाएगा, वो इस बर्ड को बदल देंगे. 

ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो ने ट्वीट करके दी जानकारी

ट्विटर की सीईओ लिंडा याकारिनो ने अब से कुछ घंटे पहले ट्वीट कर कहा कि X को भविष्य में होने वाली असीमित इंटेरेक्शन की स्थिति माना जा सकता है. इसको मुख्य रूप से ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, पेमेंट्स/बैंकिंग पर केंद्रित होकर आइडिया, गुड्स, सेवाओं और अवसरों के लिए एक स्थान माना जा सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दम पर X हम सबसे उस तरह से कनेक्ट कर पाएगा जिसके बारे में हम सब ने अभी कल्पना करना शुरू कर दिया है.

एलन मस्क ने कल ट्वीट कर ट्विटर का लोगो बदलने का किया था एलान

एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि जल्द हम ट्विटर की बर्ड को गुड बॉय बोल देंगे. एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया लोगो पोस्ट होता है तो वे उसे कल से लाइव कर देंगे. यानि वही ट्विटर का नया लोगो हो जाएगा.

जहां तक ट्विटर के लोगो की बात है फिलहाल यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद ट्विटर एप पर भी फिलहाल इसकी ब्लू बर्ड का ही लोगो दिखाई दे रहा है. यानी एलन मस्क को अभी अपना पसंदीदा X लोगो नहीं मिल पाया है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price: कच्‍चे तेल में गिरावट के बीच कई शहरों में सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, देखें नई कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI के दौर में Intelligence नहीं, Mental Clarity बनाएगी आपको बेहतर Leader
AI, Data और Uncertainty के बीच 'शिव' कैसे सिखाते हैं सही Leadership?
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget