एक्सप्लोरर

Dalai Lama Twitter: ट्विटर के इस सीईओ ने कई सालों तक भरा दलाई लामा के फोन का बिल, अब बताया इसका कारण

Dalai Lama Phone Bill: दलाई लामा ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में एक हैं. अभी ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 19 मिलियन है...

तिब्बत के बौद्ध धर्मगुरू दलाई (Dalai Lama) लामा भले ही अपने देश से निर्वासन में जीवन जी रहे हों, लेकिन इसके बाद भी उनकी गिनती दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में की जाती है. सोशल मीडिया पर भी यह साफ देखने को मिलता है. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दलाई लामा के हैंडल (Dalai Lama Twitter Handle) को सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले हैंडलों में गिना जाता है.

अभी दलाई लामा के इतने फॉलोअर

अभी ट्विटर पर दलाई लामा का हैंडल @DalaiLama नाम से है, जिसे 18.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. हैंडल के बायो में बताया गया है कि यह 14वें दलाई लामा के ऑफिस के द्वारा चलाया जाता है. ट्विटर पर इस हैंडल की शुरुआत फरवरी 2009 में हुई थी, जब ट्विटर बहुत ज्यादा फेमस नहीं हुआ था. उस समय ट्विटर ने दुनिया के प्रभावशाली लोगों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की एक खास मुहिम चलाई थी.

इस तरह से ट्विटर पर आए दलाई लामा

ट्विटर के को-फाउंडर एवं तत्कालीन सीईओ इवान विलियम्स (Evan Williams) ने दलाई लामा को ट्विटर पर लाने की कहानी बताई है. ब्लूमबर्ग के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वह दलाई लामा से इस सिलसिले में मिले तो उन्हें पता चला कि धर्मगुरू को ट्विटर के बारे में सही से बताया नहीं गया है. इसके बाद इवान ने उन्हें ट्विटर के बारे में बताया, उसी समय ट्विटर पर उनका अकाउंट बनाया और उसे चलाने के लिए ब्लैकबेरी का एक फोन भी दिया.

कई सालों तक भरते रहे थे बिल

इवान ने बताया कि वह आईफोन से पहले का समय था. इस कारण उन्होंने दलाई लामा को ब्लैकबेरी का फोन दिया था, जिससे कई सालों तक दलाई लामा के ऑफिस के लोग उनका ट्विटर चलाते रहे थे. इवान ने साथ ही यह भी बताया कि वह और उनकी पत्नी मिलकर काफी लंबे समय तक दलाई लामा के फोन का बिल भरते रहे थे.

बड़ी हस्तियों को जोड़ने का मुहिम

आपको बता दें कि इवान विलियम्स और जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने मिलकर मार्च 2006 में ट्विटर की शुरुआत की थी. ट्विटर को लोकप्रिय बनाने में सबसे बड़ा रोल था जानी-मानी हस्तियों के द्वारा इस्तेमाल किया जाना. इसके लिए ट्विटर ने दुनिया भर की बड़ी हस्तियों को ट्विटर पर लाने का अभियान चलाया था. दलाई लामा का अकाउंट बनाना भी उसी का हिस्सा था. इवान ने ही ओप्रा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) को भी ट्विटर पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: चीन से हो गया मोहभंग और भारत पर उमड़ा इन विदेशी निवेशकों का प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget