एक्सप्लोरर

FPI Investment: चीन से हो गया मोहभंग और भारत पर उमड़ा इन विदेशी निवेशकों का प्यार

FPI Investment in India: किसी भी उभरते बाजार के लिए विदेशी निवेशकों का रुख काफी अहम हो जाता है. अच्छी बात ये है कि इनके रुख में हाल में जो बदलाव आया है, उससे भारत को फायदा होता दिख रहा है...

कोरोना महामारी के बाद चीन की आर्थिक वृद्धि दर (China Growth Rate) प्रभावित हुई है. इसका असर चीन के शेयर बाजार (Chinese Share Market) पर भी हो रहा है और विदेशी निवेशकों (Foreign Investors) का धीरे-धीरे मोहभंग हो रहा है. इससे भारत को सीधा फायदा हो रहा है और लगातार विदेशी निवेश में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

हर रोज औसतन इतनी खरीदारी

ईटी की एक रिपोर्ट की मानें तो चालू वित्त वर्ष में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अब तक 9 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी निवेशक इस वित्त वर्ष में अब तक भारतीय शेयरों (Indian Equities) के सबसे बड़े खरीदार बनकर उभरे हैं. उन्होंने इस दौरान रोज औसतन करीब 1,400 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.

मीलों पीछे छूट गए घरेलू निवेशक

एनएसडीएल (NSDL) के आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 के अब तक के कुल 51 कारोबारी दिनों में सिर्फ 8 ही दिन ऐसे रहे हैं, जब विदेशी निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे हैं. भारतीय करेंसी में इन 51 दिनों में एफपीआई ने करीब 72 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी की है. इस तरह से विदेशी निवेशकों ने घरेलू निवेशकों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने इस दौरान सिर्फ 6,500 करोड़ रुपये की खरीदारी की है.

चीन के नुकसान में भारत का फायदा

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) अभी रिकॉर्ड हाई लेवल के पास कारोबार कर रहे हैं. सोमवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. जून तिमाही में निफ्टी में 8.5 फीसदी की रैली देखने को मिली है. कुल मिलाकर देखें तो ऐसा कहा जा सकता है कि चीन को जहां नुकसान हो रहा है, उससे भारत को सीधा फायदा हो रहा है.

जापान और कोरिया को भी लाभ

विदेशी निवेशकों के इस बदले रुख से भारत के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई बाजारों (Asian Markets) को भी फायदा हो रहा है. साल 2023 के दौरान जापान का निक्की इंडेक्स (Nikkei) अब तक करीब 30 फीसदी ऊपर गया है. इसी तरह दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में 2023 के दौरान अब तक 17.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इससे पता चलता है कि चीन के नुकसान से जापान और दक्षिण कोरिया को भी फायदा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: अडानी की इस डील से आईआरसीटीसी को मिलेगी टक्कर? जानें इन आरोपों में कितना है दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget