एक्सप्लोरर

Recession in US: Elon Musk ने दी चेतावनी! 'अगर हुआ ऐसा तो कई गुना तक बढ़ जाएगी मंदी'

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर, टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने फेड रिजर्व को लेकर बेहद गंभीर बात कही है.

Elon Musk on Fed Reserves Hike: दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला (Tesla) और ट्विटर (Twitter CEO)  के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने फेड रिजर्व से अपनी नाराजगी जाहिर की है. अगले हफ्ते अमेरिका का केंद्रीय फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. गौरतलब है कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल (Inflation Control) करने के लिए फेड रिजर्व अगले हफ्ते एक बार भी ऐसा कर सकता है. अब इस मामले में एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मस्क ने कहा कि अगर अगले हफ्ते फेड रिजर्व (Fed Reserve) ब्याज दरों में इजाफा करता है तो ऐसे में आने वाले दिनों में अमेरिका में मंदी कई गुना तक बढ़ जाएगी.

मस्क ने ट्वीट करके कही यह बात

ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से एक ट्विटर यूजर ने पूछा था कि उन्हें क्या लगता है कि मंदी कब तक आएगी. इस सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि अगर फेड अब एक बार फिर से ब्याज दरों को बढ़ाया तो मंदी की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेडरल रिजर्व अगले हफ्ते ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकता है.

फेड बढ़ सकता है ब्याज दर

आपको बता दें कि पिछले महीने मस्क ने कहा था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था गहरी मंदी (Recession in America) की ओर बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा कारण है फेडरल रिजर्व का लगातार ब्याज दर में बढ़ोतरी करना. मस्क ने कहा था कि फेड रिजर्व अगर देश में आने वाली मंदी को रोकना चाहता है तो जल्द से जल्द अपनी ब्याज दरों में कमी करे. वरना इस कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लग सकता है.

फेड रिजर्व कई बार ब्याज दरों में कर चुका है बढ़ोतरी

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगले हफ्ते में Fed Chair Jerome Powell ने यह संकेत दिया है कि फेड रिजर्व जल्द ही अपनी ब्याज दरों में छोटी बढ़ोतरी कर सकता है. यह बढ़ोतरी 0.5 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी तक हो सकती है. यह घोषणा 0.75 फीसदी तक की हो सकती है. इससे पहले फेड रिजर्व ने इस साल अपनी ब्याज दरों में कई बार बढ़ोतरी की है. इससे पहले नवंबर के महीने ने फेड ने 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी अपनी ब्याज दरों में की थी.

ये भी पढ़ें-Gold Loan Tips: गोल्ड लोन लेने का कर रहें हैं विचार तो जान लीजिए फायदे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget