एक्सप्लोरर

Twitter Blue Tick: इस तारीख से ट्विटर का ब्लू टिक हटना शुरू होगा, एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Twitter Blue Tick: ट्विटर के ब्लू टिक वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हटाने की तारीख का एलान हो गया है और खुद एलन मस्क ने इसके बारे में जानकारी दे दी है.

Twitter Blue Tick: ट्विटर के ब्लू टिक वाले यूजर्स (Twitter Blue Tick Users) के लिए बड़ी खबर है. ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने जानकारी दे दी है कि इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर सत्यापित ब्लू टिक धारकों के अकाउंट से ब्लू टिक कौनसी तारीख से हट जाएंगे. उनके इस कदम से ट्विटर के ब्लू टिक यूजर्स को मायूसी हो सकती है.

एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

एलन मस्क ने एक ट्वीट के जरिए बता दिया है कि ट्विटर पर से लेगेसी ब्लू टिक मार्क यानी सत्यापित खातों से 20 अप्रैल को ब्लू टिक हट जाएगा. अपने हालिया ट्वीट में उन्होंने कहा है कि "लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे." 

क्या होगा फैसले का असर

20 अप्रैल से ब्लू टिक चेकमार्क वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा और केवल वो यूजर्स ही इसे रख पाएंगे जो ट्विटर ब्लू के सदस्य होंगे. अगर आपको अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक बरकरार रखना है तो आपको ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी.

2009 में शुरू हुआ था ट्विटर ब्लू टिक मार्क देने का सिलसिला

साल 2009 में ट्विटर ने ब्लू टिक मार्क देने की शुरुआत की थी और इसके जरिए मशहूर हस्तियों जैसे पॉलिटिकल लीडर्स, सिलेब्रिटीज आदि के अकाउंट को सत्यापित दिखाने वाला ब्लू टिक दिया जाने लगा. हालांकि कंपनी पहले ब्लू टिक के लिए चार्ज नहीं लेती थी पर एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनते ही उन्होंने ट्विटर की इस सर्विस के लिए फीस वसूलने का ऐलान कर दिया था.

यूजर्स को ब्लू टिक बरकरार रखने के लिए देने होंगे पैसे

हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो की आइकॉनिक ब्लू बर्ड को हटाकर कुत्ते का लोगो लगा दिया था और उनके इस कदम से यूजर्स को हैरानी हुई थी. ट्विटर का मालिक बनने के बाद से एलन मस्क लगातार ट्विटर को लेकर नए-नए फैसले कर रहे हैं. ट्विटर का मालिक बनते ही उन्होंने ब्लू टिक यूजर्स के लिए पेमेंट वसूलने की व्यवस्था का एलान कर दिया था. तब से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि कब ट्विटर के लेगेसी ब्लू टिक यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएंगे. अब एलन मस्क ने इसकी तारीख का एलान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget