एक्सप्लोरर

टीवी होगा महंगा, ओपन सेल पैनल के आयात पर मिलने वाली छूट खत्म होने से बढ़ेगी कीमत

टीवी सेट के लिए जरूरी ओपन सेल पैनल के आयात पर लगने वाली ड्यूटी में जो पांच फीसदी छूट मिलती थी वो सितंबर के आखिर में खत्म हो रही है

त्योहारी सीजन से पहले टीवी सेट अब महंगे होने जा रहे हैं. अक्टूबर से टेलीविजन सेट के दाम बढ़ सकते हैं.  टीवी सेट के लिए जरूरी ओपन सेल पैनल के आयात पर लगने वाली ड्यूटी में जो पांच फीसदी छूट मिलती थी वो सितंबर के आखिर में खत्म हो रही है.टीवी इंडस्ट्री पहले ही बढ़ती लागतों से परेशान है क्योंकि पूरी तरह से तैयार पैनल के दाम 50 फीसदी से ज्यादा हो गए हैं. अब 32 इंच के पैनल की कीमत बढ़ कर 60 डॉलर तक पहुंच गई है, जबकि पहले इनकी कीमत 34 डॉलर थी.

आयात ड्यूटी पर छूट खत्म हुई तो दूसरे देशों को फायदा सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय आयात ड्यूटी में मिल रही इस छूट को बरकरार रखना चाहता है क्योंकि इससे टीवी मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश बढ़ सकता है. छूट बरकरार रही तो सैमसंग जैसी कंपनियां अपना मैन्यूफैक्चरिंग बेस वियतनाम से भारत शिफ्ट कर सकती हैं. हालांकि इस संबंध में आखिरी फैसला वित्त मंत्रालय ही लेगा.

कंपनियां डालेंगी ग्राहकों पर बोझ सूत्रों के मुताबिक कंपनियों के पास अब इसका बोझ ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई चारा नहीं है. अगर ड्यूटी में छूट जारी नहीं रहती है तो अक्टूबर से टीवी सेट के दाम बढ़ सकते हैं. मार्केट के सूत्रों के मुताबिक एलजी, पैनासोनिक, थॉमसन और सेनसुई की कीमतें 600 रुपये से 1500 रुपये तक बढ़ सकती है. ये कीमतें 32 से 44 इंच के टीवी सेट रेंज में बढ़ेंगी. बड़ी स्क्रीन वाले टीवी सेट की कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है.

टीवी सेट बनाने वाले कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स डिक्सन टेक्नोलॉजी और जैना ग्रुप  का कहना है कि आयात ड्यूटी पर छूट खत्म कर देना परेशानी पैदा करेगा क्योंकि इससे भारत में टीवी सेट बनाना महंगा पड़ने लगा. लिहाजा दूसरे देशों को फायदा हो सकता है. इन मैन्यूफैक्चरर्स का कहना है कि टीवी सेट बनाने में 60 फीसदी लागत सिर्फ ओपन सेल पैनल की ही होती है.

बीते पांच साल में बैंक फ्रॉड के केस में कितने आरोपी देश छोड़कर भागे? जानें- संसद में दी गई सरकार की जानकारी

प्याज के निर्यात पर सरकार ने लगाया बैन, बढ़ती कीमतों के बीच लिया गया है फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget