एक्सप्लोरर

35 कंपनियों से हुआ रिजेक्ट, माइक्रोसॉफ्ट में 2 करोड़ की नौकरी, छोड़कर कर लिया स्टार्टअप

Tutort Academy: ट्यूटोर्ट अकेडमी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. इसके फाउंडर मनु अग्रवाल ने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में भी नौकरी की थी. फिर नौकरी छोड़कर वह अपना स्टार्टअप चला रहे हैं.

Tutort Academy: पढ़-लिख कर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है. मगर, कुछ ऐसे जुनूनी लोग होते हैं, जिनके सपने औरों से जुदा होते हैं. असफलताएं उन्हें तोड़ नहीं पातीं और सफलता भी उन्हें लक्ष्य से नहीं भटका पाती. कुछ ऐसी ही कहानी है ट्यूटोर्ट (Tutort) के फाउंडर मनु अग्रवाल की. लगभग 35 कंपनियों ने उन्हें नौकरी तक देने से इनकर कर दिया था. इसके बाद उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में लगभग 2 करोड़ रुपये का पैकेज मिला. मगर, उन्होंने इसे भी छोड़कर अपने स्टार्टअप ट्यूटोर्ट को आगे बढ़ाने का फैसला किया. 

विप्रो में की 10 हजार रुपये की नौकरी

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर झांसी के रहने वाले मनु अग्रवाल ने छात्र जीवन के दौरान कई संघर्ष का सामना किया. वह हिंदी माध्यम के एक सरकारी स्कूल से पढ़े. गणित के सवालों में वह ऐसे उलझे कि एक औसत स्टूडेंट बनकर रह गए. इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University) से बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस (BCA) कोर्स किया. इसके बाद जब वो नौकरी की तलाश में निकले तो एक के बाद एक 35 कंपनियों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. हिम्मत न हारते हुए वह प्रयास करते रहे और आखिरकार विप्रो में 10 हजार रुपये की नौकरी हासिल कर ली. इस दौरान मनु ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली से मास्टर्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) की डिग्री हासिल कर ली.

वाशिंगटन में माइक्रोसॉफ्ट ने दी नौकरी

साल 2016 में उनके जीवन में अहम मोड़ आया और उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप मिल गई. इसके बाद उन्हें सीएटल, वाशिंगटन में माइक्रोसॉफ्ट ने नौकरी दे दी. नवभारत टाइम्स के अनुसार, मनु को लगभग 1.9 करोड़ रुपये का पैकेज मिला. कठिन सफर के बाद अब मनु के पास सफलता की सीढ़ी आ गई थी. मगर, कोविड 19 के बाद उन्हें घर आना पड़ा और वह गूगल इंडिया में नौकरी करने लगे. 

2021 में शुरू की ट्यूटोर्ट अकेडमी

इसके बाद भी मन अपने स्टार्टअप में लगा हुआ था. इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने दोस्त अभिषेक गुप्ता के साथ 2021 में ट्यूटोर्ट अकेडमी की शुरुआत की. यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है. इसमें प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के मास्टर्स कोर्स कराए जाते हैं. ये कोर्स डेटा साइंस, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और डेटा स्ट्रक्चर जैसे विषयों से कराए जाते हैं. ट्यूटोर्ट अकेडमी की चाहत है कि वह लगभग 10 लाख स्टूडेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए कोर्स कराए. इस प्लेटफॉर्म पर आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम के शिक्षक भी जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani: भारत को विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी, मुकेश अंबानी ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget