एक्सप्लोरर

यूएस-चीन की बढ़ी ट्रेड टेंशन के बीच फिर फिसला अमेरिकी बाजार, नैस्डैक-डाउ जोन्स में भारी गिरावट, अब क्या करेंगे ट्रंप?

US Stock Market: ट्रंप वियतनाम जैसे विकासशील देश पर भी 46% टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं. इसके अलावा, कंबोडिया पर 49%, थाईलैंड पर 36% और चीन पर 54% टैरिफ लगाया गया है.

US Stock Market: ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद से लगातार यूएस-चीन की ट्रेड टेंशन बढ़ती जा रही है. इसका खुद अमेरिकी शेयर बाजार पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है. वैश्विक बाजार धाराशयी होता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चीन के ऊपर लगाए गए 104% टैरिफ के बाद यूएस स्टॉक मार्केट में तीसरे कारोबारी दिन यानी 8 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रही. मंगलवार को थोड़ी रिकवरी के बाद बुधवार को डाउ फ्यूचर्स में 550 अंक की गिरावट देखी गई.

S&P 500 में 90 प्वाइंट्स यानी 1.6% नीचे 4,982.77 पर चला गया. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.8% गिरकर 37,645.59 पर आ गया. जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 2.2% यानी करीब 300 फिसलकर 4,982.77 पर आ गया. करीब एक साल पहले ये 5,000 के नीचे गया था. 

ट्रंप के टैरिफ के चलते सोमवार को ग्लोबल बाजार में भारी उथल-पुथल देखा गया. शंघाई से लेकर टोक्यो और सिडनी से लेकर हांगकांग तक एशिया-पैसिफिक रीजन के शेयरों में सोमवार को ऐसी गिरावट आयी जैसा पिछले कई दशकों में होते नहीं देखा गया. हालांकि, उसके एक दिन बाद मंगलवार को जापान के स्टॉक मार्केट में सुधार देखा गया.  Tokyo का Nikkei इंडेक्स सोमवार को जहां  7.8% लुढ़क गया था, वहीं मंगलवार की सुबह इसने जोरदार वापसी की और करीब 6% की बढ़त के साथ ट्रेड किया. जबकि,  Nikkei 225 इंडेक्स 5.81% या 1,809.92 पॉइंट चढ़कर 32,946.50 पर पहुंच गया. Topix इंडेक्स भी 6.20% या 141.82 पॉइंट की बढ़त के साथ 2,430.48 पर दिखा. जबकि, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स भी करीब 2 प्रतिशत के ऊपर ट्रेड कर रहा था. 

टैरिफ ने बढ़ाई टेंशन

चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 8 परसेंट से अधिक, हांगकांग के हैंग सेंग में 13 परसेंट से अधिक और जापान के निक्केई इंडेक्स में 7.8 परसेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. जब स्टॉक मार्केट में लाल रंग गहराने लगे तो एक एनालिस्ट ने इसे 'ब्लडबाथ' करार दिया.  

यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. डिफेंस और बैंक के शेयरों में यह गिरावट सबसे अधिक रही. शेयर बाजार में यह उठापटक एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि अमेरिका इनके लिए एक बहुत बड़ा मार्केट है. यहां बने कपड़ों से लेकर कारों तक का एक्सपोर्ट अमेरिका में सबसे ज्यादा होता है.

ट्रंप के टैरिफ की चपेट में जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी शामिल है, जिन पर 26 परसेंट टैरिफ लगाया गया है. ट्रंप वियतनाम जैसे विकासशील देश पर भी 46 परसेंट टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं. इसके अलावा, कंबोडिया पर 49 परसेंट, थाईलैंड पर 36 परसेंट और चीन पर 54 परसेंट टैरिफ लगाया गया है. सिंगापुर, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई दूसरे देशों पर भी बेसलाइन टैरिफ लगना शुरू हो गया है. 

सता रहा मंदी का खतरा

इंवेस्टमेंट फर्म वैनगार्ड के एशिया-पैसिफिक के चीफ इकोनॉमिस्ट कियान वांग ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, ''अमेरिका के टैरिफ हाइक का खामियाजा एशिया को भुगतना पड़ रहा है. बातचीत की गुंजाइश बनी हुई है, लेकिन हाई टैरिफ का यह नया दौर बना रह सकता है.'' बताया जा रहा है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका में मंदी आने की संभावना है. इस बात से एशियाई देश काफी घबराए हुए हैं क्योंकि इससे उनके अमेरिका में एक्सपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचेगा. 

लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी एफटीएसई रसेल में क्लाइंट कवरेज की हेड जूलिया ली ने बताया, ''टैरिफ ने महंगाई और मंदी की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है.'' गोल्डमैन सैक्स ने अब अनुमान लगाया है कि अगले 12 महीनों में अमेरिका में मंदी आने की 45 परसेंट संभावना है, जो पिछले लगाए गए अनुमान से 35 परसेंट अधिक है क्योंकि इस इंवेस्टमेंट बैंक ने देश के लिए अपने आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को कम कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका को आंख दिखाना पड़ा चीन को भारी! नहीं मानी बात तो ट्रंप ने लगा दिया 104 प्रतिशत टैरिफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
क्या क्रेडिट कार्ड से भी भरा जा सकता है इनकम टैक्स? जानिए क्या है पूरा प्रॉसेस?
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! 10 साल में सबसे बड़ी कमजोरी, जानिए आगे कैसी रहेगी रुपये की चाल...
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! 10 साल में सबसे बड़ी कमजोरी, जानिए आगे कैसी रहेगी रुपये की चाल...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
पैसों का करते रहें इंतजाम! आ रहा है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल होगा DRHP
पैसों का करते रहें इंतजाम! आ रहा है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल होगा DRHP

वीडियोज

Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, एक क्लिक में जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई-मुंबई से KKR और RCB तक, जानें IPL 2026 की सभी 10 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget