एक्सप्लोरर

अमेरिका को आंख दिखाना पड़ा चीन को भारी! नहीं मानी बात तो ट्रंप ने लगा दिया 104 प्रतिशत टैरिफ

USA Tariffs: अमेरिका ने चीन से आने वाले सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला कर लिया है. व्हाइट हाउस ने बताया कि अब चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 104 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा.

USA Tariffs: अमेरिका ने चीन से आने वाले सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला कर लिया है. व्हाइट हाउस ने बताया कि अब चीन से आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 104 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा. यह नया टैक्स 9 अप्रैल की आधी रात से लागू हो गया है.

यह कदम अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद (ट्रेड वॉर) का अब तक का सबसे बड़ा और सख्त फैसला माना जा रहा है. फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि चीन ने अमेरिका पर लगाए गए अपने टैक्स अब तक नहीं हटाए हैं. इसी वजह से अमेरिका ने भी अब 9 अप्रैल से चीन से आने वाले सामानों पर कुल 104 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला किया है.

ट्रंप ने पहले दी थी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा सकते हैं. उन्होंने यह बात तब कही जब चीन ने अमेरिका से आने वाले सामान पर 34 प्रतिशत जवाबी टैक्स लगा दिया. ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन 8 अप्रैल तक अपना 34 प्रतिशत टैक्स नहीं हटाता तो अमेरिका भी चीन से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत का और टैक्स लगाएगा. चीन ने ट्रंप की धमकी को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि वो अमेरिका के खिलाफ डटकर मुकाबला करेगा. इसके बाद व्हाइट हाउस ने चीन पर नया टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया.

चीन पर कैसे लगा 104 प्रतिशत टैक्स 

अमेरिका ने अब चीन से आने वाले सामान पर कुल 104 प्रतिशत टैक्स लगा दिया है. ये टैक्स तीन हिस्सों में लगाया गया है:

  • सबसे पहले अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में 20 प्रतिशत टैक्स लगाया था.
  • फिर 2 अप्रैल को 34 प्रतिशत का "रिसिप्रोकल टैरिफ" लगाया गया.
  • अब डोनाल्ड ट्रंप ने 50 प्रतिशत का नया टैक्स और जोड़ दिया है.
  • इन तीनों को मिलाकर अब कुल 104 प्रतिशत टैक्स हो गया है.

ट्रंप सरकार का कहना है कि ये कदम अमेरिका के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है. ट्रंप का मानना है कि कई देश, खासकर चीन, व्यापार के मामले में अमेरिका के साथ ठीक बर्ताव नहीं कर रहे हैं. इसलिए वो चीन से कह रहे हैं कि वह अपनी व्यापार और टैक्स से जुड़ी नीतियों को बदले. इसी वजह से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्ते और भी बिगड़ते जा रहे हैं. 

अमेरिका के टैरिफ पर चीन ने साधा था निशाना 

चीन ने इससे पहले अमेरिका की टैरिफ नीति पर नाराजगी जताई. चीन का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप टैक्स लगाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो आर्थिक रूप से धौंस दिखाने जैसा है. चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका अगर सिर्फ अपने फायदे के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों को नजरअंदाज करता है तो यह एकतरफा रवैया है. इससे दुनिया के व्यापार और अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है. चीन का आरोप है कि अमेरिका की टैरिफ नीति ने दुनिया की उत्पादन और सप्लाई चेन को अस्थिर कर दिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget