एक्सप्लोरर

5 लाख तक का इलाज बिल्कुल फ्री, जानें आयुष्मान कार्ड में किन-किन बीमारियों को किया जा रहा कवर

Ayushman Card: सरकार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है. इससे गरीब परिवारों के लिए इलाज आसान होगा.

Ayushman Card: आज के जमाने में ट्रीटमेंट बदलते वक्त के साथ महंगा होता जा रहा है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई गंभीर बीमारियों का इलाज कराना मुश्किल हो जाता है. इसी बात का ख्याल रखते हुए सरकार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है. इसका लाभ उठाने के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा. 

किन्हें मिलेगा स्कीम का लाभ? 

सरकार की इस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को शामिल किया गया है, चाहे उनकी आय कम हो या ज्यादा. इसके अलावा, वे लोग भी इस योजना के लिए पात्र हैं, जिन्हें किसी और हेल्थ स्कीम का फायदा नहीं मिल पा रहा है. हालांकि, टैक्स भरने वाले, आर्थिक रूप से समृद्ध लोग, पीएफ या ईएसआईसी की सुविधा पाने लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. 

इस तरह से भी कर सकते हैं चेक

  • आप इस स्कीम के लिए एलिजिबल हैं या नहीं यी चेक करने के लिए इसके ऑफिशियल पोर्टल http://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं. 
  • अब 'Am I Eligible' ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें. 
  • इसके बाद अपना नाम, राज्य, जिला वगैरह की जानकारी भरें. 
  • लिस्ट में आपका नाम है, तो आप इस स्कीम के लिए पात्र हैं. 

कौन-कौन सी बीमारियों को किया जाता है कवर

हृदय रोग

कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी)
हार्ट अटैक
कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर 
हाई ब्लड प्रेश से संबंधित जटिलताएं
एंजियोप्लास्टी 
बाईपास सर्जरी

कैंसर

ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओरल, गैस्ट्रोइनटेस्टिनल और फेफड़े के कैंसर के लिए कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी को कवर किया जाता है. 

न्यूरोलॉजिकल बीमारियां

स्ट्रोक और लकवा, ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी का इलाज, रीढ़ की हड्डी संबंधी कोई बीमारी और पार्किंसंस को कवर किया जाता है. 

किडनी और यूरोलॉजिकल डिजीज

क्रॉनिक किडनी डिजीज  (CKD), किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को कवर किया जाता है. 

लिवर और गैस्ट्रोइनटेस्टिनल डिजीज 

लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस बी और सी, पित्ताशय की पथरी, अपेंडिसाइटिस सर्जरी और हार्निया की इलाज की सुविधा दी जाती है. 

रेस्पिटरी डिजीज 

अस्थमा मैनेजमेंट, COPD, टीबी, निमोनिया और इंटर्सटीशियल लंग डिजीज  (ILD) को कवरेज मिलती है. 

हड्डी रोग

कूल्हे और घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी, फ्रैक्चर और हड्डी की चोटें, ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज और रुमेटीइड गठिया शामिल हैं. 

प्रसूति एवं स्त्री रोग

नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी, हिस्टेरेक्टॉमी को कवर किया जाता है. 

इसके अलावा, बर्न इन्ज्यूरी, नवजात शिशु देखभाल, मानसिक रोग और कई और तरह की भी सर्जरी इसमें कवर की जाती है. इसके साथ-साथ जन्मजात विकार, मातृ एवं बाल चिकित्सा देखभाल और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रियाएं भी इस कवरेज का हिस्सा हैं. इस स्कीम में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चे भी शामिल हैं, जिनमें डायग्नॉटिक्स दवाइयां और एकोमोडेशन शामिल हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें:

हिंदुस्तान के हुनर का रूस कद्रदान, 10 लाख भारतीयों को नौकरी देने की तैयारी में पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget