एक्सप्लोरर

Train Ticket Fare: डायनामिक फेयर से मची ऐसी लूट कि आम आदमी के लिए ट्रेन भी बन गई एयरप्‍लेन!

Why Train Fare is Rising?: सोशल मीडिया पर ट्रेन से यात्रा में हो रही परेशानियों की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है. यूजर आसमान छूते ट्रेन के किराए से हैरान हो रहे हैं...

भारतीय रेल देश में हर रोज लाखों-करोड़ों लोगों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाती है. इसके लिए कई ट्रेनों का रोजाना संचालन किया जाता है. ट्रेन से सफर करने वालों में वैसे डेली यात्री भी होते हैं, जो ऑफिस से घर और घर से ऑफिस का सफर तय करते हैं. बड़ी संख्या एक शहर से दूसरे शहर या काम के शहर से मूल गांव तक का सफर करने वाले यात्रियों की भी होती है.

त्योहारों में बढ़ जाते हैं यात्री

यूं तो हर रोज बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन कुछ खास मौकों पर ट्रेन से सफर करने वालों की संख्या खासी बढ़ जाती है. पर्व-त्योहार के दिनों में वैसे प्रवासी अपने घर यानी मूल स्थान की ओर लौटने लगते हैं, जो काम-काज या पढ़ाई के सिलसिले में कहीं दूर रह रहे होते हैं. इन दिनों कुछ वैसा ही समय चल रहा है. दशहरा-दिवाली जैसे त्योहार बीत चुके हैं, लेकिन आज से छठ की शुरुआत हो गई है. बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ मनाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. ऐसे में लोग दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों के ऊपर दबाव बढ़ा हुआ है.

त्योहारों के बाद भी किराया ज्यादा

यह कहानी कोई आज की नहीं है. सालों से यह कहानी नियम की तरह हर बार दोहराई जाती है. त्योहार आने से पहले ट्रेनों की टिकटें फुल हो जाती हैं. त्योहारी महीनों में ट्रेन के डिब्बों में अमानवीय तरीकों से सफर करने पर मजबूर लोगों की तस्वीरें हर साल ताजी होती हैं. इसके साथ ही एक और कहानी हर बार लिखी जाती है, और वो कहानी है आसमान छूते ट्रेन के किरायों की. इस बार तो स्थिति और भी बदतर लग रही है. ट्रेन के किराए प्लेन को मात दे रहे हैं. त्योहारों के बाद भी किराए आसमान पर हैं.

इस दिन का देख लीजिए हाल

इसे आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर हमने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पटना जंक्शन के लिए 21 नवंबर की ट्रेन  के लिए इंक्वायरी की. 21 नवंबर छठ का आखिरी दिन है. मतलब छठ पर होने वाली त्योहारी भीड़ का दबाव भी इस रोज नहीं हो सकता है, क्योंकि मुंबई से छठ के लिए जिसे भी आना होगा, वो किसी भी सूरत में 21 नवंबर से पहले-पहले पहुंचेगा. उसके बाद भी 21 नवंबर के लिए जो किराया दिख रहा है, उससे आप हैरान रह सकते हैं.

स्लीपर का किराया ट्रिपल

इंक्वायरी करने पर पहली ट्रेन सामने आती है मुंबई-पटना सुविधा एक्सप्रेस. 21 नवंबर के लिए स्लीपर क्लास में वेटिंग 20 पर है और किराया 2,625 रुपये पर. फेयर का ब्रेक अप चेक करते हैं तो पता चलता है कि बेस फेयर यानी मूल किराया 857 रुपये है. उसमें 20 रुपये का रिजर्वेशन चार्ज और 30 रुपये का सुपरफास्ट चार्ज लग रहा है. जिस चीज से सबसे बड़ा फर्क पड़ रहा है, वह है डायनामिक फेयर. ब्रेक अप में डायनामिक फेयर 1,714 रुपये दिखा रहा है. यानी मूल किराए का सीधा डबल. टोटल किराया इस तरह से मूल किराए के तीन गुने से ज्यादा हो जा रहा है.


Train Ticket Fare: डायनामिक फेयर से मची ऐसी लूट कि आम आदमी के लिए ट्रेन भी बन गई एयरप्‍लेन!

प्लेन के बराबर थर्ड एसी का फेयर

थर्ड एसी का जब हमने चेक किया तो उसमें 36 टिकटें अवेलेबल दिख रहे थे. थर्ड एसी के मामले में बेस फेयर 2,083 रुपये मिल रहा है. उसके ऊपर से 40 रुपये का रिजर्वेशन चार्ज और 45 रुपये का सुपरफास्ट चार्ज. डायनामिक फेयर इस मामले में भी मूल किराए का डबल यानी 4,166 रुपये हो जा रहा है. थर्ड एसी के टिकट में 317 रुपये की जीएसटी लग रही है. इस तरह 21 नवंबर के लिए टोटल किराया 6,655 रुपये पर पहुंच जा रहा है.


Train Ticket Fare: डायनामिक फेयर से मची ऐसी लूट कि आम आदमी के लिए ट्रेन भी बन गई एयरप्‍लेन!

आम दिनों में फ्लाइट का हाल

यह कोई एक रूट की कहानी नहीं है. यही कहानी दिल्ली-पटना रूट की है. लोग चेयर कार तक में बैठने के लिए 3-4 हजार रुपये तक भरने पर मजबूर हैं. सामान्य दिनों में दिल्ली से पटना का एयर फेयर यानी फ्लाइट का किराया 4-5 हजार रुपये रहता है, जबकि मुंबई से पटना के लिए साढ़े छह से सात हजार रुपये में फ्लाइट का टिकट मिल जाता है. मतलब इन दिनों किराए के मामले में ट्रेन की टक्कर सीधे प्लेन से हो रही है.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग-फाइनेंस शेयरों में भारी गिरावट, थम गई घरेलू बाजार की तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी इतने अंक डाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget