एक्सप्लोरर

Share Market Closing 17 November: बैंकिंग-फाइनेंस शेयरों में भारी गिरावट, थम गई घरेलू बाजार की तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी इतने अंक डाउन

Share Market Closing Today: इससे पहले शेयर बाजार में लगातार तेजी आ रही थी. बुधवार और गुरुवार को मिलाकर सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की तेजी देखने को मिली थी...

Share Market Closing on 17 November: घरेलू शेयर बाजार की लगातार तेज आज शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम दिन थम गई. इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तेजी देखी जा रही थी, लेकिन आज के कारोबार में मोमेंटम पर बैंकिंग व वित्तीय शेयरों की बिकवाली भारी पड़ गई.

इतना गिरकर बंद हुआ बाजार

दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने आज कारोबार की शुरुआत ही गिरावट के साथ की थी. सेंसेक्स करीब 200 अंक लुढ़ककर 65,788.79 अंक पर खुला था. कारोबार के दौरान बाजार एक बार 66 हजार अंक के पार निकला और 66,037.69 अंक तक गया. दूसरी ओर बाजार ने 65,639.74 अंक के निचले स्तर को भी छुआ. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 187.75 अंक यानी 0.28 फीसदी के नुकसान के साथ 65,794.73 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और पूरे दिन लगभग नुकसान में ही रहा. कारोबार समाप्त होने के बाद निफ्टी 33.40 अंक यानी 0.17 फीसदी के नुकसान के साथ 19,731.80 अंक पर बंद हुआ.

बाजार में आ रही थी तेजी

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 306.55 अंक यानी 0.47 फीसदी की तेजी में रहा था और 65,982.48 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 87.10 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 19,762.55 अंक पर रहा था. बुधवार को घरेलू बाजार में शानदार तेजी आई थी. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 742.06 अंक यानी 1.14 फीसदी उछलकर 65,675.93 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 231.90 अंक यानी 1.19 फीसदी बढ़कर 19,675.45 अंक पर बंद हुआ था.

बैंकिग-फाइनेंस शेयरों का हाल

आज के कारेाबार में बैंकिंग व वित्तीय शेयरों का बुरा हाल रहा. रिजर्व बैंक ने एक दिन पहले अनसिक्योर्ड लोन को लेकर प्रावधानों को कड़ा करने का ऐलान किया था. प्रावधानों के कड़े होने से बैंकों के लिए पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे बिजनसे पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. यही कारण है कि आज के कारोबार में बैंकिंग और वित्तीय शेयर शुरुआत से नुकसान में रहे.

लुढ़क गए ये बड़े शेयर

सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान में एसबीआई रहा, जिसके भाव में साढ़े तीन फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आई. एक्सिस बैंक में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. आईसीआईसीआई बैंक में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखी गई. सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले 6 शेयर बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर के रहे. रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसे शेयर भी नुकसान में रहे. दूसरी ओर एलएंडटी में सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी की तेजी आई. हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया जैसे शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई.

ये भी पढ़ें: सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक का आएगा आईपीओ? एलन मस्क ने बता दिया- इन दावों में कितना दम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget