एक्सप्लोरर

Food Grain Production: आटा-दाल-चावल को लेकर आई खुशखबरी, फूड ग्रेन प्रोडक्शन में आया उछाल 

Government Data: कृषि मंत्रालय के अनुसार, फूड ग्रेन प्रोडक्शन का आंकड़ा 5 साल के औसत से अधिक है. देश में चावल, गेहूं और दलहन का प्रोडक्शन बढ़ा है.

Government Data: देश को खाद्यान्न के मोर्चे पर खुशखबरी मिली है. भारत सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस साल रिकॉर्ड संख्या में खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 2023-24 में 3,288.52 लाख टन हो सकता है. यह पिछले 5 वर्ष (2018-19 से 2022-23) के औसत फूड ग्रेन प्रोडक्शन 3,077.52 लाख टन से 211 लाख टन ज्यादा है. 

साल 2022-23 की तुलना में आई मामूली कमी 

कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) ने मंगलवार को बताया कि खाद्यान्न उत्पादन में 2022-23 की तुलना में उत्पादन में मामूली कमी आई है. मंत्रालय ने कहा कि 2023-24 में अनियमित मानसून की वजह से अनाज उत्पादन में गिरावट हुई है. पर्याप्त बारिश न होने से कुछ फसलें प्रभावित हुई थीं. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, फूड ग्रेन प्रोडक्शन का आंकड़ा 5 साल के औसत से अधिक है. इससे समझ आता है कि एग्रीकल्चर सेक्टर में सुधार आ रहा है. 

चावल और गेहूं का प्रोडक्शन बढ़ा

मंत्रालय के अनुमान के अनुसार, 2023-24 में कुल चावल उत्पादन 1,367.00 लाख टन होने का अनुमान है. यह आंकड़ा 2022-23 में 1,357.55 लाख टन था. गेहूं का उत्पादन भी 1,129.25 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के इसी आंकड़े की तुलना में 23.71 लाख टन अधिक है. श्री अन्न (बाजरा) का उत्पादन 174.08 लाख टन होने का अनुमान है, जो 2022-23 की तुलना में 87 हजार टन की मामूली वृद्धि को दर्शाता है. पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन 547.34 लाख टन अनुमानित है, जो पांच साल के औसत उत्पादन की तुलना में 46.24 लाख टन अधिक है.

दलहनों के उत्पादन में हुआ इजाफा

वर्ष के दौरान दलहनों का उत्पादन बढ़ा है. तुअर का उत्पादन 33.85 लाख टन अनुमानित है, जो 2022-23 में 33.12 लाख टन की तुलना में 0.73 लाख टन अधिक है. मसूर का उत्पादन 17.54 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 15.59 लाख टन की तुलना में 1.95 लाख टन अधिक है. सोयाबीन का उत्पादन 130.54 लाख टन, और रेपसीड तथा सरसों का उत्पादन 131.61 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 5.18 लाख टन अधिक है. आंकड़ों के अनुसार, कपास का उत्पादन 325.22 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 4425.22 लाख टन होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें 

Narendra Modi: पीएम मोदी ने भारत की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने का लिया संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्चा तेल के कारण महंगी होगी आपकी EMI, यूनियन बैंक की इस रिपोर्ट से मिडिल क्लास को लगेगा सदमा
कच्चा तेल के कारण महंगी होगी आपकी EMI, यूनियन बैंक की इस रिपोर्ट से मिडिल क्लास को लगेगा सदमा
पाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस बात से झूम उठेगी 'कंगाल' आवाम
पाकिस्तान के खाली खजाने में आई जान, PAK सेंट्रल बैंक की इस बात से झूम उठेगी 'कंगाल' आवाम
चीन की चाल से ट्रंप को लगेगा झटका, सब लड़ते रहे... ड्रैगन ने GDP ग्रोथ से दुनिया को चौंकाया
चीन की चाल से ट्रंप को लगेगा झटका, सब लड़ते रहे... ड्रैगन ने GDP ग्रोथ से दुनिया को चौंकाया
ईरान वॉर से हजारों करोड़ का नुकसान, टूरिज्म-एविएशन पर संकट के बादल, सरकार के सामने उठी ये मांग
ईरान वॉर से हजारों करोड़ का नुकसान, टूरिज्म-एविएशन पर संकट के बादल, सरकार के सामने उठी ये मांग

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget