एक्सप्लोरर

Free Food Restaurant: अब वो दिन दूर नहीं, जब भारत में भी फ्री में खाना खिलाएंगे टॉप के रेस्टोरेंट, जानें कैसे

Free Food Resto in India: दुनिया के कई देशों में ऐसे रेस्टोरेंट चल रहे हैं, जहां जाने वाले लोगों को फ्री में शानदार भोजन मिल जाता है. भारत में भी जल्द ऐसी व्यवस्था देखने को मिल सकती है...

जरा सोचिए कि कोई टॉप का रेस्टोरेंट हो. आप वहां जाएं. अपने पसंद का भोजन करें और उसके बदले आपको कोई पेमेंट नहीं करना पड़े. सोचने में यह अटपटा लग सकता है, लेकिन है नहीं. दुनिया के कई देशों में ऐसे ऐसे रेस्टोरेंट चल रहे हैं, जहां जाने वाले लोगों को फ्री में शानदार भोजन मिल जाता है. भारत में भी जल्द ऐसी व्यवस्था देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कैसे...

निखिल कामथ के पॉडकास्ट में खुली बात

जीरोधा को-फाउंडर निखिल कामथ के फेमस पॉडकास्ट ‘WTF is with Nikhil Kamath’ के एक हालिया एपिसोड में इस बारे में बातें की गई हैं. पॉडकास्ट का यह एपिसोड ‘WTF is The Restaurant Game’ नाम से जारी हुआ, जिसमें निखिल कामथ कई टॉप रेस्टोरेंट चालकों से बात कर रहे थे. उनके इस एपिसोड में रियाज अमलानी, जोरार कालरा और पूजा धींगरा जैसे नाम हिस्सा ले रहे थे.

निखिल के साथ इन्होंने लिया भाग

रियाज अमलानी इम्प्रेसरियो एंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटलिटी के फाउंडर एवं सीईओ हैं. इम्प्रेसरियो एंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटलिटी सोशल, स्मोक हाउस डेली और बॉस बर्गर जैसे फूड जॉइंट ऑपरेट करने वाली कंपनी है. वहीं जोरावर कालरा फर्जी कैफे, मसाला लाइब्रेरी और पा पा या जैसे ब्रांड चलाते हैं. पूजा धींगरा ली15 ब्रांड से जुड़ी हुई हैं.

इस तरह दे सकते हैं फ्री में भोजन

पॉडकास्ट में जोरावर ने बताया कि स्पेन में chupito bars और tapas bars हैं, जहां आप सिर्फ ड्रिंक के लिए भुगतान करते हैं और आपको भोजन फ्री में मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था भारत में भी आ सकती है कि आप सिर्फ वाई-फाई के लिए पेमेंट करें और भोजन आपको फ्री में मिले. उन्होंने रेस्टोरेंट की कमाई के लिए विज्ञापन का भी उदाहरण दिया. जोरावर ने बताया कि उनके कई रेस्टोरेंट में बडवाइजर को लोगो लगाने दिया जाता है और उसके बदले पेमेंट लिया जाता है.

रेस्टोरेंट के लिए कमाई के तरीके

उन्होंने कहा कि आईटीसी जैसे सिगरेट ब्रांड भी रेस्टोरेंट-बार में स्पेस रेंट कर सकते हैं. जोरावर ने कुछ वैसे रेस्टोरेंट का भी उदाहरण दिया, जो अपने स्पेस में क्रॉकरी और कटलरी बेचते हैं और इस तरह से पैसे कमाते हैं. रेस्टारेंट की दीवारों पर आर्ट डिस्प्ले के जरिए भी ऑनर पैसे कमा सकते हैं.

टीवी की तरह कर सकते हैं काम

अमलानी ने बताया कि आने वाले समय में रेस्टोरेंट का ऑपरेशन टीवी की तरह से हो सकता है, जहां कमाई का जरिया विज्ञापन हो जाएगा और लोगों को भोजन फ्री में मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोग रेस्टोरेंट में अच्छा-खासा समय बिताते हैं और वह समय उन्हें प्रभावित करने के लिए काफी होता है. ऐसे में ब्रांड उस समय का इस्तेमाल कई तरीके से अपने लिए ग्राहक बनाने में कर सकते हैं. यह एक ऐसा मॉडल है, जो असंभव नहीं है. इसके लिए प्रयास किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: टाटा के इस शेयर ने कर दिया कमाल, इस साल अब तक आई 60 पर्सेंट से ज्यादा की उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget