एक्सप्लोरर

SEBI: अफवाहों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी सेबी ने टॉप 100 कंपनियों पर डाली

Top 100 Companies: सेबी का यह नया नियम 1 जून से शेयर मार्केट में लिस्टेड 100 बड़ी कंपनियों पर लागू हो गया है. 1 दिसंबर से यह नियम 250 कंपनियों पर लागू हो जाएगा.

Top 100 Companies: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सेबी ने मार्केट में लिस्टेड टॉप 100 कंपनियों को निर्देश दिया है कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर मार्केट को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई देनी होगी. इन 100 कंपनियों का चुनाव मार्केट कैप के आधार पर किया गया है. यह नया नियम शनिवार, 1 जून से ही लागू हो गया है. इस नियम के दायरे में 1 दिसंबर से 250 टॉप कंपनियां आने लगेंगी. 

100 बड़ी लिस्टेड कंपनियों को उठानी होगी जिम्मेदारी 

सेबी के नए नियम के तहत इन 100 कंपनियों को मीडिया में रिपोर्ट की गई किसी भी ऐसी घटना या जानकारी की पुष्टि, खंडन या स्पष्टीकरण पेश करना होगा, जो मार्केट और निवेशकों पर असर डाल सकती हो. यह काम इन कंपनियों को 24 घंटे के अंदर करना होगा. सेबी की कोशिश है कि शेयर मार्केट में होने वाले इनवेस्टमेंट पर अफवाहों का कोई बुरा प्रभाव न पड़े. सेबी का यह फ्रेमवर्क अफवाहों के चलते मार्केट में होने वाली उठापटक से निवेशकों की सुरक्षा करेगा. साथ ही निवेशकों के प्रति कंपनियों को ज्यादा जवाबदेह बनाएगा.

निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर मजबूत होगा

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, इस कदम से उन सूचनाओं को लीक होने से रोका जा सकेगा, जो कंपनियों के वैल्यूएशन को प्रभावित कर सकती हैं. इससे शेयर मार्केट को ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सकेगा. सेबी की इस पहल से न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी निवेशकों का भरोसा भी भारतीय बाजार पर मजबूत होगा. कंपनियों द्वारा बायबैक, क्यूआईपी, प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट और अधिग्रहण जैसे फैसले लेते समय अफवाहों के चलते होने वाली उठापटक पर लगाम लगाई जा सकेगी. 

ट्रेडिंग के दौरान अफवाहों के चलते नहीं होगी उठापटक 

स्टॉक मार्केट में फैलने वाली अफवाहें शेयरों की कीमत में अस्थिरता का कारण बन सकती हैं. इनके चलते ट्रांजेक्शन प्रभावित होते हैं. कई बार कंपनियों और निवेशकों को इन अफवाहों से बड़ा नुकसान होता है. अब सेबी ने इन समस्याओं के समाधान के लिए नया सिस्टम लागू किया है. इससे न सिर्फ अफवाहों पर लगाम लगेगी बल्कि ट्रेडिंग के दौरान इनकी वजह से कीमत में कोई उतार-चढ़ाव भी नहीं होगा.

ये भी पढ़ें 

Gautam Adani: गौतम अडानी ने छीना मुकेश अंबानी का ताज, बन गए एशिया के सबसे रईस इंसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget