एक्सप्लोरर

Tomato Price: टमाटर की कीमतें जल्‍द हो जाएंगी कम! प्‍याज को लेकर भी सरकार ने बनाया खास प्‍लान 

Tomato- Onion Price: केंद्र सरकार को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही टमाटर की कीमतें कम हो जाएंगी. वहीं प्‍याज की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर इसे स्थिर करने को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी हुई है. 

Tomato-Onion Price: देश में टमाटर की कीमत उच्‍च स्‍तर पर हैं. देश के कई जगहों पर एक किलो टमाटर की कीमत 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है. इस बीच, सरकार को उम्‍मीद है कि जल्‍द ही टमाटर की कीमतें स्थिर हो जाएंगी. साथ ही प्‍याज की कीमतें ज्‍यादा नहीं हो इसके लिए पहले से तैयारी कर रही है. 

केंद्र को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतें कम हो जाएंगी. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हर साल जून-जुलाई में मौसमी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी के बाद फसल की शुरुआत के दौरान अगस्‍त में कम हो जाती हैं. टमाटर की कीमतें कुछ समय में कम हो जाएंगी. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि  जून से अगस्त और अक्टूबर से नवंबर में टमाटर का कम उत्‍पादन होता है. 

क्‍यों बढ़ी टमाटर की कीमतें 

उपभोक्‍ता मामले के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली एनसीआर को कीमतें कम होने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हिमाचल प्रदेश से ताजा उपज कुछ दिनों में इस क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है. उपभोक्ता मामलों के सचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण टमाटर के दाम में इजाफा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि मौसम की गड़बड़ी के कारण टमाटर की आपूर्ति में बाधा आती है. 

जल्‍द खराब होने के कारण भी बढ़ी कीमतें 

सचिव ने कहा कि टमाटर के जल्‍दी खराब होने को मौसमी कीमतों में बढ़ोतरी का एक और कारण बताया है. सरकार ने टमाटर के पूर्व उत्‍पादन, कटाई, भंडारण और मूल्य निर्धारण के लिए लागत को लेकर एक हैकथॉन 'टमाटर ग्रैंड चैलेंज 2023' लॉन्च किया है. 

बढ़ रहीं प्‍याज की कीमतें 

रोहित कुमार सिंह ने यह भी कहा कि हाल ही में देश के कुछ हिस्सों में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. उन्‍होंने बताया कि प्‍याज की कीमतें बढ़ने का कारण महाराष्ट्र के लासलगांव में भारत की सबसे बड़ी प्याज मंडी में कीमतें बढ़ना है. सीजन के शुरुआत में आपूर्ति की अधिकता के कारण कीमतें बहुत कम थीं, जिसके कारण हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. उन्‍होंने यह भी कहा कि  डेढ़ साल से प्‍याज की खुदरा कीमत 35 रुपये से 36 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा नहीं बढ़ी है. सरकार बफर के रूप में 3 लाख टन प्‍याज भी खरीद रही है. 

प्‍याज स्‍टोर के लिए 13 आइडिया को किया शॉर्टलिस्‍ट 

केंद्र ने प्याज स्‍टोर के लिए लागत प्रभावी प्रक्रियाएं विकसित करने के लिए 13 आइडिया को भी शॉर्टलिस्ट किया है. जबकि बेंगलुरु में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने औद्योगिक अपशिष्ट जल को प्याज के छिलकों के माध्यम से फ़िल्टर करके इसे कृषि के लिए उपयोग करने योग्य बनाने का प्रस्ताव दिया है. 

ये भी पढ़ें

7th Pay Commission: अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा? आईटीआर भरने में रखें ये ध्यान वर्ना होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget