एक्सप्लोरर

आयकर रिटर्न भरते वक्त इन बातों को रखें ध्यान में, नहीं होगी कोई दिक्कत

आयकर जमा करने का फॉर्म सात तरह का होता है. ऐसे में टैक्स जमा करने वालों के लिए जरूरी है कि वह सही फॉर्म का चयन कर उसे भरें. ऐसा नहीं करने पर उन्हें फिर से आयकर जमा करना पड़ सकता है.

नई दिल्लीः इन दिनों आयकर अदा करना बहुत आसान हो गया है. कुछ जरूरी दस्तावेजों के इकट्ठा पास रहने से इसमें और आसानी होती है. जैसे कि निवेश की रसीद, आय की रसीद, चुकाए गए आयकर की रसीद, फॉर्म 26 एएस, फॉर्म 16 इत्यादि के पहले से रहने से आयकर भरने में दिक्कत नहीं होती है. इन चीजों को रखें दिमाग में 1. आयकर जमा करने का फॉर्म सात तरह का होता है. ऐसे में कर जमा करने वालों के लिए जरूरी है कि वह सही फॉर्म को भरें. जैसे आटीआर- 1 फॉर्म वैसे व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए है, जिनकी सलाना आय 50 लाख रुपए से कम है. वहीं संयुक्त परिवार के सदस्यों को फॉर्म तीन भरना होता है. गलत फॉर्म भरने पर जमा किया गया आयकर डिफेक्टिव श्रेणी में चला जाता है और फिर 15 दिन के अंदर सही फॉर्म दुबारा भरना होता है. 2. आटीआर फॉर्म को जमा करने से पहले उसे अच्छे से क्रॉस चेक कर लेना चाहिए. फॉर्म में भरी गई जानकारियों को फॉर्म 16 से मिला लेना चाहिए. यह इसलिए आवश्यक है, क्योंकि दी गई किसी भी जानकारियों में भिन्नता पाए जाने पर आयकर विभाग की तरफ से नोटिस आ सकता है. 3. आयकर जमा करते वक्त करदाताओं को फॉर्म 26 एएस से आइटीआर फॉर्म की जानकारियों को जरूर मिला लेना चाहिए. फॉर्म 26 एएस को परमानेंट एकाउंट नंबर (पैन) के जरिए देखा जा सकता है. आयकर विभाग की नजर में फॉर्म 26 एएस टैक्स चुकता करने का एक मात्र पुख्ता सबूत है. इसमें गलती पाए जाने पर आयकर विभाग की ओर से नोटिस आ सकता है. इन बातों से बचें आयकर भरते वक्त आय के तमाम स्रोत का खुलासा करें. आय के स्रोत को छुपाने पर आयकर की धारा 148 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. ऐसे नोटिस आमतौर पर तब जारी किए जाते हैं जब एसेसिंग ऑफिसर (एओ) की जांच में कर दाता के अन्य टेक्सेबल इनकम के बारे में पता चलता है. आटीआर फॉर्म भरते वक्त सावधानी से ऐसी जानकारियों को भरें, जिससे टैक्स छूट प्राप्त की जा सकती है. फॉर्म में टैक्स छूट का दावा नहीं कर पाने की स्थिति में टैक्स छूट से हाथ धोना पड़ सकता है. धारा 24 और 80 इ के तहत होम और एजुकेशन लोन पर चुकाए जा रहे ब्याज और 80 सी के तहत करदाताओं को कुछ छूट मिलने का प्रावधान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget