एक्सप्लोरर

Titan को चौथी तिमाही में हुआ नुकसान, कंपनी का शुद्ध लाभ 7 फीसदी फिसला

Titan Q4 Results: टाइटन ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.21 फीसदी फिसला है.

Titan Q4 Results: टाइटन ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.21 फीसदी फिसला है. 7.21 फीसदी की फिसलकर 527 करोड़ रहा है. वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 568 करोड़ रुपये रहा था.

आय 4.25 फीसदी बढ़ी
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय चौथी तिमाही में 4.25 फीसदी बढ़कर 7,872 करोड़ रुपये रही जबकि जनवरी-मार्च, 2021 में यह 7,551 करोड़ रुपये थी. टाइटन ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में उसकी उत्पादों की बिक्री से आय 1.14 फीसदी गिरकर 7,267 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,351 करोड़ रुपये थी.

खर्च भी बढ़ा
आपको बता दें कंपनी का कुल खर्च 5.04 फीसदी बढ़कर 7,165 करोड़ रुपये रहा है. वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में यह 6,821 करोड़ रुपये रहा था. टाइटन ने बयान में कहा, ‘‘चौथी तिमाही में लगे आंशिक लॉकडाउन, सोने की कीमतों में अस्थिरता और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद हमारा प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा.’’

रेवेन्यु 11.8 फीसदी बढ़ा
इस तिमाही में टाइटन का आभूषण खंड से राजस्व 2.47 फीसदी बढ़कर 6,843 करोड़ रुपये रहा. वहीं, घड़ियों की बिक्री से प्राप्त रेवेन्यु 11.8 फीसदी बढ़कर 625 करोड़ रुपये हो गया. समूचे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से ज्यादा होकर 2,198 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 974 करोड़ रुपये रहा था.

नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए काम कर रही कंपनी
टाइटन के प्रबंध निदेशक सी के वेंकटरमण ने कहा, ‘‘चौथी तिमाही में तमाम चुनौतियों के बावजूद वृद्धि एवं लाभपरकता के लिहाज से प्रदर्शन संतोषजनक रहा है. हम वित्त वर्ष 2022-23 में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं.’’

यह भी पढ़ें:
Pension Scheme: इस सरकारी स्कीम में आपको हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जल्दी से करा लें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 36000 का फायदा

Central Government Scheme: केंद्र सरकार 18 से 40 साल वाले लोगों को हर महीने देगी 1800 रुपये, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget