एक्सप्लोरर

तिरुमाला मंदिर में लगेगा दुनिया का पहला सोने और चांदी का पेंडेंट एटीएम, भगवान वेंकटेश्वर देवी लक्ष्मी की होगी तस्वीर

Gold Pendant ATM Update: गोल्ड और सिल्वर पेंडेंट एटीएम 2 ग्राम, 5 ग्राम, और 10 ग्राम वैरिएंट में पेंडेंट प्रदान करेंगे. मानवीय हस्तक्षेप के बिना खरीदारी को अंजाम दिया जा सकेगा.  

Gold Pendant ATM: अब तक आप एटीएम से केवल नोट निकालते रहे हैं. लेकिन जल्द ही एटीएम से आप सोने और चांदी के पेंडेट भी हासिल कर सकेंगे.  तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (Tirumala Tirupati Devasthanams) तिरुमाला मंदिर में दुनिया का पहला सोने और चांदी का पेंडेंट एटीएम शुरू करने जा रहा है. भगवान वेंकटेश्वर और देवी लक्ष्मी देवी की तस्वीर वाले पेंडेंट इन एटीएम मशीनों से खरीदा जा सकेगा जिसकी बदौलत आस्था को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा सकेगा. 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव के पहल पर तिरुमाला मंदिर, तिरुपति में गोविंदराज मंदिर और तिरुचनूर में पद्मावती अम्मावरी मंदिर में डिजिटल ट्रांसफॉरर्मेशन को अंजाम दिया जा रहा है. जे श्यामला राव ने दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, इस एटीएम मशीन के लिए सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति कैश एटीएम के मुकाबले एक या दो ज्यादा स्टेप्स में इस एटीएम को ऑपरेट कर सोने और चांदी का पेंडेट हासिल कर सकेगा. हालांकि, उन्होंने ये साफ किया कि प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगी जब यह पवित्र शास्त्रों और आगमों के साथ मंदिर की परंपराओं के पालन को सुनिश्चित करेगा. 

यूएई में कमर्शियल सोने के एटीएम से अलग, सोने और चांदी का पेंडेट वाले एटीएम में बैंकिंग एटीएम के समान एआई-सक्षम इंटरफेस है, जिसके लिए न्यूनतम अतिरिक्त चरणों की आवश्यकता होती है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम टेक्नोलॉजी को अंतिम रूप देने के लिए सॉफ्टवेयर फर्मों और एआई स्टार्टअप के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहा है. कई कंपनियां प्रस्ताव पेश करने और मशीन प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने की योजना बना रही हैं. गोल्ड और सिल्वर पेंडेंट एटीएम 2 ग्राम, 5 ग्राम, और 10 ग्राम वैरिएंट में पेंडेंट प्रदान करेंगे. मानवीय हस्तक्षेप के बिना खरीदारी को अंजाम दिया जा सकेगा.  

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में पहले से ही दान कियोस्क चल रहा है जो बेहद सफल रहा है. इसमें भक्तों को यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से योगदान करने की इजाजत देता है. ये कियोस्क अन्नाप्रसादम कैंटीन, वकाउला मठ मंदिर और तिरुचनूर मंदिर में चालू हैं और इसे और भी विस्तार देने की योजना पर काम चल रहा है. 

ये भी पढ़ें 

GST Rate Cut: इनकम टैक्स के बाद अब जीएसटी रेट में होगी कटौती, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget