एक्सप्लोरर

इस प्लान के जरिए परिवार के 15 लोगों को मिल सकता है हेल्थ इंश्योरेंस कवर

कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस की महत्ता काफी बढ़ गई है. जिन लोगों के परिवार में सदस्यों की संख्या ज्यादा है, उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना काफी महंगा हो गया है. ऐसे में पूरी जानकारी के बाद इंश्योरेंस लेना फायदेमंद होता है.

वर्तमान समय में हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व काफी बढ़ गया है, खासकर कोरोना महामारी के बाद. इंश्योरेंस कंपनियों ने भी इसका फायदा उठाते हुए हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम को पहले की अपेक्षा बढ़ा दिया है. बड़े परिवार वाले लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस अब काफी महंगा हो गया है. लोग ऐसे प्लान की तलाश करते हैं, जो कम प्रीमियम में परिवार के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर कर सके. अगर आप भी किफायती हेल्थ इंश्योरेंस लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है. इससे न सिर्फ आप बेहतर इंश्योरेंस ले पाएंगे, बल्कि आपका पूरा परिवार उसमें कवर हो जाएगा.

इस प्लान में 15 लोग हो सकते हैं कवर वैसे तो हेल्थ इंश्योरेंस का सेक्टर भी अब काफी बड़ा हो गया है और लगातार नए-नए ऑफर दिए जा रहे हैं. हालांकि इन सबसे इतर आपके लिए एक ऐसा प्लान है, जो बेस्ट साबित हो सकता है. इस प्लान का नाम फ्लोटर प्लान है. चलिए इस प्लान के बारे में जान लेते हैं. इस प्लान का प्रीमियम कम है और इसमें परिवार के 15 लोगों तक को कवर किया जा सकता है. किसी भी इमरजेंसी में इस प्लान में कई सुविधाएं मिलती हैं.

क्या है इस प्लान का फायदा आसान भाषा में कहें तो यह प्लान एक तरह से पूरे परिवार को एक साथ कवर करता है. अगर आपके परिवार में 5 लोग हैं और आप 25 लाख रुपए का फ्लोटर प्लान लेते हैं, तो किसी भी सदस्य की बीमारी पर आपको 20-25 लाख तक का कवर मिल सकता है. इस प्लान को लेने के बाद आपको हर सदस्य के लिए अलग से इंश्योरेंस लेने की जरूरत नहीं होती है. यह आपके परिवार को आर्थिक संकट से बचाने का बेहतर जरिया हो सकता है. इस प्लान की खासियत है कि इसमें सदस्य कितने भी हों, लेकिन प्रीमियम एक ही होता है. सदस्य बढ़ने पर प्रीमियम में बढ़ोतरी हो जाती है. हालांकि अलग-अलग इंश्योरेंस की अपेक्षा इसका कुल प्रीमियम कम होता है.

ऐसे समझें प्रीमियम का गणित अगर आपकी उम्र 35 साल है और आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस कराते हैं, तो आमतौर पर इसका प्रीमियम करीब 12-15 हजार रुपए होता है. वहीं फ्लोटर प्लान में प्रमियम की रकम करीब 10-11 हजार के करीब होगी. खास बात यह है कि इसमें पत्नी, बच्चों के अलावा माता-पिता और यहां तक कि सास-ससुर भी कवर हो जाते हैं. सभी कंपनियों के अलग नियम होते हैं इसलिए इंश्योरेंस लेने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget