एक्सप्लोरर

2020 के वो सबक जो आएंगे 2021 में काम, इन बातों को ध्यान में रखेंगे तो नहीं होगी पैसों की तंगी

यह वर्ष कई सीख देकर गया है. कोरोना की वजह से इस वर्ष दुनियाभर के करोड़ों परिवार की आर्थिक परिस्थितियां बिगड़ी, नौकरियां गईं और वित्तिय मदद की जरुरत पड़ी.

नई दिल्ली: साल 2020 इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा लेकिन एक ऐसे साल के तौर पर जब मानवजाति ने कोराना संकट के रूप में एक बड़े खतरे को झेला. यह वर्ष कई सीख देकर गया है. कोरोना की वजह से इस वर्ष दुनियाभर के करोड़ों परिवार की आर्थिक परिस्थितियां बिगड़ी, नौकरियां गईं और वित्तिय मदद की जरुरत पड़ी.

इस साल के मिले सबक हम 2021 में काम आ सकते हैं. 2020 का सबसे बड़ा सबक यही था कि सभी को अपने जीवन में वित्तीय सुरक्षा हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए. किसी भी आपदा स्थिति का सामने करने के लिए आपके पास पैसा होना चाहिए. जानते हैं 2020 के वे पांच सबक जो 2021 में आएंगे काम.

इमरजेंसी फंड यह 2020 का एक बड़ा सबक है. व्यक्ति के पास एक इमरजेंसी फंड होना चाहिए. नौकरी जाना, बीमारी और अन्य आपात स्थिति का सामना करने के लिए आपके पास इमरजेंसी फंड होना चाहिए. जानकारों का कहना है एक शख्स के पास इतना इमरजेंसी फंड होना चाहिए कि नौकरी जाने की स्थिति में कम से कम 6 साल तक उसका और उसके घर का खर्चा चल सके. इसलिए आज से ही इमरजेंसी फंड के निर्माण में जुट जाइए.

स्वास्थ्य और जीवन बीमा 2020 ने सभी को स्वास्थ्य बीमा की अहमियत समझा दी है जब अचानक लोगों को इलाज के लिए पैसों की जरुरत पड़ गई. महंगा इलाज और अस्पताल के भारी-भरकम खर्चे से बचने का तरीका है कि आप अपना और अपने परिवार का स्वास्थ्य बीमा कराएं. स्वास्थ्य बीमा के साथ ही आप जीवन बीमा भी जरुर कराएं.

आय के कई स्रोत 2020 का एक और सबक जो आपको बताता है कि नौकरी कभी भी जा सकती है इसलिए घर में एक से ज्यादा आय होना जरुरी है.इसलिए आय के एक से ज्यादा स्रोत बनाने की कोशिश करें.

ज्यादा से ज्यादा बचत करें: कोरोना वायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन लागू हुआ सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, टूरिस्ट प्लेस, बाजार सब लॉकडाउन में बंद हो गए. लाखों कर्मचारियों वर्क फ्रॉम होम करना पड़ा. इसका एक सकारात्मक पक्ष भी दिखा कि लोगों का बहुत सा पैसा बचा लेकिन ऐसा हमेशा नहीं रहने वाला. इसलिए जितना आप सोच रहे हैं उससे ज्यादा बचाने की कोशिश करिए.

बजट सच तो यह है कि अगर आप लोगों से पूछेंगे कि आपने किन चीजों पर अपना वेतन खर्च किया है तो वे कुछ बड़े खर्चों को छोड़कर बाकी ब्यौरा नहीं दे पाएंगे. आपको यह पता होना चाहिए कि एक महीने में आपके पैसे  किस-किस चीज में खर्ज होंगे. इसके लिए आपके पास एक मासिक बजट होना चाहिए. इसलिए 2021 में हर महीने का बजट जरुर बनाएं.

आय और व्यय का पता लगाएं अपने घर का बजट बनाते वक्त आमदनी और खर्च की एक सूची तैयार करें. एक अन्य सूची भी बनाएं जिनमें उन खर्चों को शामिल करें जिन्हें आपको करना ही होता है- जैसे किराया, ईएमआई, भोजन का खर्च, वाहन आदि। इसके साथ एक लिस्ट और बनाएं जिनमें उन खर्चों का हिसाब रखें जिन्हें करने से आप बच सकते हैं.

निवेश जरुर करें सिर्फ टैक्स बचाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने अच्छे भविष्य के लिए भी निवेश करना चाहिए। निवेश से पहले अपका लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए कि आप लघु निवेश करना चाहते हैं या दीर्घ निवेश या फिर मध्यम निवेश.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget