एक्सप्लोरर

Mutual Funds: बेहतर हुआ उद्योगों का माहौल, अब ऐसे म्यूचुअल फंड में निवेश से होगी अच्छी कमाई

Sectoral Mutual Funds: सेक्टोरल फंड ने बीते एक साल में दमदार प्रदर्शन किया है. इनके निवेशकों को पिछले एक साल में 83 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न मिला है...

देश में उद्योगों के माहौल में सुधार आया है. हालिया आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ कोर इंडस्ट्री का मिला-जुला इंडेक्स वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 157.8 रहा, जबकि वित्त वर्ष 23 (अप्रैल-मार्च) के लिए यह 146.7 था. अप्रैल 2024 के महीने को लें तो यही मिला जुला इंडेक्स 160.5 था. दूसरी ओर जीएसटी कलेक्शन भी बेहतर हो रहा है और जून 2024 में इसका आंकड़ा रिकॉर्ड 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा. ये आंकड़े बताते हैं कि अब भारत में निवेशकों के पास सेक्टोरल म्यूचुअल फंड में निवेश करने के शानदार मौके बन रहे हैं.

बाजार में हर रोज बन रहे नए रिकॉर्ड

शेयर बाजार के आंकड़े भी कुछ ऐसी ही उत्साहवर्धक कहानी कहते हैं. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी जैसे प्रमुख सूचकांक लगभग हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. घरेलू संस्थागत निवेशक खरीदारी की होड़ में हैं और एफआईआई के साथ उनका अंतर अब मुश्किल से 9 फीसदी रह गया है. उम्मीद है कि डीआईआई जल्द ही एफआईआई से आगे निकल जाएंगे.

निवेशकों को मिला 83 फीसदी रिटर्न

ऐसे उत्साहपूर्ण समय में थीम आधारित सेक्टोरल फंडों में निवेश करने का अवसर बनता है. पावर, इंफ्रा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, नवाचार और उपभोग थीम में निवेश से रिटर्न में शानदार वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस तरह के फंड ने पहले भी शानदार रिटर्न दिया है. उदाहरण के लिए निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा को देखें तो उसने पिछले एक साल में  82.73 फीसदी का रिटर्न दिया है. फंड हाउस के फार्मा और कंजम्पशन फंड ने भी क्रमशः 40.92 फीसदी और 39.34 फीसदी रिटर्न दिया है. निप्पॉन इंडिया इनोवेशन फंड ने 10 महीने पहले लॉन्च होने के बाद से अब तक 47.92 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि निप्पॉन इंडिया बैंकिंग फंड ने 25.95 फीसदी रिटर्न दिया है.

करीब 45 फीसदी है एक साल का औसत रिटर्न

अगर आप प्रमुख सेक्टर फंडों में कैटेगरी के रिटर्न को देखें तो इंफ्रास्ट्रक्चर ने 46.05 फीसदी, कंजम्पशन फंड ने 47 फीसदी, फार्मा फंड ने 47.06 फीसदी और टेक्नोलॉजी आधारित फंड ने 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है. कुल मिलाकर, पिछले एक साल में सेक्टोरल फंड्स ने निवेश पर 44.40 फीसदी रिटर्न दिया है. इन बास्केट्स में आईसीआईसीआई एमएफ, एक्सिस एमएफ और आदित्य बिड़ला एमएफ के सेक्टोरल फंडों ने भी निवेश पर दोहरे अंकों यानी 10-10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

सेक्टोरल फंड पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वेल्थवॉल्ट रिसर्च एंड एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के विकास भट्टू कहते हैं- पिछले एक साल में सभी प्रमुख सेक्टोरल फंड्स में निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है. मजबूत इंडिकेटर और सरकार की नीतिगत पहलों को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना और इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय सेवाओं और इनोवेशन फंड्स में निवेश करना समझदारी है. ये आपके नॉन-कोर पोर्टफोलियो का हिस्सा हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस हुई ठप, दुनिया भर में परेशान हुए विंडोज के यूजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget