एक्सप्लोरर

Microsoft Server Outages: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस हुई ठप, दुनिया भर में परेशान हुए विंडोज के यूजर

Microsoft Server Down in India: दुनिया भर में सबसे ज्यदा कम्प्यूटर और लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं. इस कारण विंडोज के आउटेज से वैश्विक स्तर पर समस्या खड़ी हो गई...

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज पर शुक्रवार को बड़ा असर हुआ. विंडोज की सेवाओं में दिक्कत आने से दुनिया भर के यूजर्स को परेशान होना पड़ा. यूजर ब्लू स्क्रीन डेथ एरर मिलने की शिकायत कर रहे हैं. इस समस्या से माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप प्रभावित हुए हैं.

क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण आई दिक्कत

माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 के डाउन होने से दुनिया भर में कई कंपनियों के बिजनेस पर सीधा असर हुआ. अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी दिक्कतें आने की पुष्टि की है. खबरों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 से जुड़ा यह आउटेज क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण है. इसके कारण कम्प्यूटर व लैपटॉप स्टार्ट करने पर रिकवरी स्क्रीन में अटक जा रहे हैं.

इन कंपनियों की सेवाओं पर हुआ असर

इस आउटेज से एयरलाइंस, बैंक समेत कई सेक्टर सीधे प्रभावित हुए हैं. भारत में स्पाइस जेट, अकासा एयरलाइंस, एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी विमानन कंपनियों ने विंडोज 10 आउटेज से प्रभावित होने की जानकारी दी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई विमानन कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विमानन कंपनी फ्रंटियर को कुछ उड़ानें रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा.

इस कारण आती है ब्लू स्क्रीन वाली दिक्कत

माइक्रोसॉफ्ट के एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, विंडोज में जब ऐसी कोई गंभीर दिक्कत आ जाती है, जिसके चलते ओएस को तत्काल शट डाउन या रिस्टार्ट होना पड़ता है, तब यूजर को इस तरह के ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ वाले एरर मिलते हैं. माइक्रोसॉफ्ट की मानें तो ये दिक्कतें सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर से संबंधित हो सकती है. कई एक्सपर्ट भी कह रहे हैं- एरर से ऐसा लग रहा था जैसे विंडोज सही से लोड नहीं हो पा रहा हो.

आज इस अपडेट के कारण आई दिक्कत

हालांकि इस मामले में क्राउडस्ट्राइक ने एरर के कारण की पहचान कर ली है. उसका कहना है कि उसने शुक्रवार से ग्लोबली एक अपडेट को रॉलआउट किया था. आज यूजर्स को जो दिक्कतें आई हैं, वह उसी अपडेट के कारण है. क्लाउडस्ट्राइक ने अपने कस्टमर सपोर्ट पेज पर इस बारे में अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि उसकी इंजीनियरिंग टीम सभी यूजर के लिए समस्या को दूर करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर के घर खरीदारों को राहत, ऐसे मामलों में डिफॉल्ट पर बैंक नहीं करेंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम
दीवाली से पहले महंगाई का झटका! 8% तक बढ़ेंगे एसी- टीवी के दाम
कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं
कल से 3 दिन की बैंक हड़ताल, क्या UPI भी होगा बंद? जानें ATM खुले रहेंगे कि नहीं
आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता
Govinda-Komal Rani Affair Rumours: लालबागचा राजा दर्शन के बाद क्या बोले Govinda?
Rise & Fall 2 House Tour: आलीशान Penthouse से पुराने Basement तक, देखिए पूरा घर
The Vvaan Review: Sidharth Malhotra, Tamannaah Bhatia की Folklore Horror उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Embed widget