एक्सप्लोरर

UK's Richest Person: इंग्लैंड में भारत का झंडा बुलंद, भारतीय मूल का यह शख्स है सबसे अमीर, मीलों पीछे ब्रिटेन के महाराज

The Richest Person of UK: भारत के ऊपर करीब 2 सदी राज करने वाले ब्रिटेन में एक तरफ प्रधानमंत्री पद पर बैठा इंसान भारतीय मूल का है तो दूसरी तरफ सबसे अमीर व्यक्ति की जड़ें भी भारत में हैं...

अभी भारत को आजाद हुए आठ दशक पूरे नहीं हुए हैं. 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने से पहले भारत एक ब्रिटिश उपनिवेश था. करीब 200 सालों तक अंग्रेजों ने भारत पर राज किया. अब उसी भारत के मूल से निकला एक व्यक्ति ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना हुआ है तो एक दूसरा व्यक्ति ब्रिटेन का सबसे अमीर बन बैठा है.

इतनी है हिंदुजा परिवार की दौलत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अभी ऋषि सुनक हैं, जो इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं. अब ताजी खबर है कि भारतीय मूल के गोपी हिंदुजा ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. हिंदुजा परिवार की दौलत ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स से भी ज्यादा है. इस साल की टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार, गोपी हिंदुजा व उनके परिवार की कुल दौलत 35 बिलियन पाउंड आंकी गई है. यह पूरे राजघराने की संयुक्त दौलत से भी ज्यादा है.

कौन हैं गोपी हिंदुजा?

अब आपके मन में सवाल उठ सकता है कि आखिर ये गोपी हिंदुजा कौन हैं? आपने सड़कों पर अशोक लीलैंड के ट्रकों को जरूर दौड़ लगाते देखा होगा. ट्रकों के मामले में यह कंपनी टाटा को टक्कर देती है. अशोक लीलैंड जिस हिंदुजा ग्रुप का हिस्सा है, गोपी हिंदुजा उसके चेयरमैन हैं. भारतीय मूल के गोपी हिंदुजा की उम्र अभी 83 साल है और पिता श्रीचंद एसपी हिंदुजा के मई 2023 में निधन होने के बाद वह समूह का कामकाज देख रहे हैं.

इतना बड़ा है समूह का कारोबार

गोपी हिंदुजा अभी हिंदुजा समूह के अकेले चेयरमैन हैं. उनके अन्य तीनों भाई श्रीचंद हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा भी बिजनेस संभालते हैं, लेकिन ब्रिटेन का बिजनेस गोपी के ही जिम्मे है. हिंदुजा समूह की गिनती भारत के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में की जाती है. अभी हिंदुजा समूह बैंकिंग से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी और मीडिया से लेकर तेल तक कारोबार कर रहा है.

4 साल से लगातार नंबर-1

गोपी हिंदुजा और उनका परिवार पहली बार 2014 में Sunday Times Rich List में टॉप पर पहुंचा था. तब उनकी दौलत करीब 12 बिलियन पाउंड आंकी गई थी. अभी हिंदुजा परिवार लगातार 4 साल से इस लिस्ट के हिसाब से ब्रिटेन का सबसे अमीर है. पिछले एक साल में परिवार की नेटवर्थ करीब 6.5 बिलियन पाउंड बढ़ी है.

घर भी राजमहल से नहीं कम

हिंदुजा परिवार न सिर्फ दौलत में ब्रिटेन के राजघराने से आगे है, बल्कि उनका घर भी ब्रिटेन के शाही घराने के महल से कम नहीं है. श्रीचंद और गोपी हिंदुजा का घर लंदन में स्थित कार्लटन हाउस टेरेस है.


UK's Richest Person: इंग्लैंड में भारत का झंडा बुलंद, भारतीय मूल का यह शख्स है सबसे अमीर, मीलों पीछे ब्रिटेन के महाराज

हिंदुजा परिवार के इस घर को 6-6 मंजिल वाले 4 ऐतिहासिक इमारतों को जोड़कर बनाया गया है. चारों इमारतें इंटरकनेक्टेड हैं और उन्हें जॉर्जियन आर्किटेक्चर स्टाइल में बनाया गया है. हिंदुजा परिवार का यह महलनुमा घर बकिंघम पैलेस के पास ही स्थित है.

ये भी पढ़ें: नहीं की इंजीनियरिंग की पढ़ाई, फिर भी गूगल ने दी नौकरी, सैलरी भी शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: अब घरों में रखें 32000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की अपील से कैसे बचेगा विदेशी मुद्रा भंडार?
Gold News: अब घरों में रखें 32000 टन सोने पर सरकार की नजर, PM मोदी की अपील से कैसे बचेगा विदेशी मुद्रा भंडार?
Petrol-Diesel: पाकिस्तान में पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
पाकिस्तान में पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
Global Market Shock: ताइवान के बाद अब साउथ कोरिया ने भारत को पछाड़ा, बना दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार!
Global Market Shock: ताइवान के बाद अब साउथ कोरिया ने भारत को पछाड़ा, बना दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाजार!
Share Market Today: शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले
Share Market Today: शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
सीमा राजभर को देखकर क्यों भाग जाते हैं ओपी राजभर? अखिलेश यादव के नेता ने कर दिया बड़ा दावा
सीमा राजभर को देखकर क्यों भाग जाते हैं ओपी राजभर? अखिलेश यादव के नेता ने कर दिया बड़ा दावा
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
Monkey Viral Video : 2 लाख कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, कर दी नोटों की बारिश; वीडियो वायरल
2 लाख कैश से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, कर दी नोटों की बारिश; वीडियो वायरल
Embed widget