एक्सप्लोरर

Mumbai Builder Scam: फ्लैट सिर्फ 2 और खरीदने वाले डेढ़ सौ... मुंबई में बिल्डर का कारनामा, हुआ करोड़ों का स्कैम

Real Estate Fraud: इस मामले में रियल एस्टेट बिल्डर ने कई घर खरीदारों को चूना लगा दिया. उसने एक ही फ्लैट कई अलग-अलग लोगों को बेच डाला...

लोग अपने सपनों का घर खरीदने के लिए सालों-साल मेहनत की कमाई से पाई-पाई जोड़ते हैं. दूसरी ओर ऐसे भी लोगों की कमी नहीं है जो अपने घर का सपना देख रहे लोगों को ठगने के लिए जाल बिछाकर बैठे हुए हैं. एक ऐसा ही मामला खुला है मुंबई में, जिसमें बिल्डर ने करीब 150 लोगाों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया.

घर खरीदारों को इतने का चूना

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मामले में बेंगलुरू के एक बिल्डर को गिरफ्तार किया गया है, जिसका मुंबई के विरार में रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट था. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू सुलिरे बताया जा रहा है, जो मंदार हाउसिंग नामक रियल एस्टेट कंपनी का डाइरेक्टर है. उसके ऊपर आरोप है कि उसने 150 लोगों को 2 फ्लैट बेचकर उन्हें 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

आरोपी को मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है. मुख्य आरोपी सुरिले के सहयोगी अविनाश ढोले, विपुल पाटिल, अलाहुद्दीन शेख और युसूफ खोटवाला अभी फरार हैं. पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने उन दो फ्लैट के अलावा अन्य प्रॉपर्टीज में भी खरीदारों को इसी तरह से चूना तो नहीं लगाया है.

इस दौरान फ्रॉड को दिया अंजाम

मंदार हाउसिंग के पास विरार और नालासोपारा में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट हैं. विरार वेस्ट के अरनाला पुलिस स्टेशन में कई पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि घर खरीदारों के साथ फ्रॉड के इन मामलों को 2011 से 2018 के बीच अंजाम दिया गया. आरोपियों ने दो या तीन फ्लैट ही करीब 150 संभावित खरीदारों को दिखाया. यहां तक कि उन्होंने सेल एग्रीमेंट भी कंप्लीट कर लिया.

पुलिस को हो रहा इस बात का शक

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पीड़ितों को न सिर्फ वही फ्लैट दिखाते थे, बल्कि डॉक्यूमेंट भी तैयार कर लेते थे. पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी की स्थिति में ब्याज का प्रलोभन भी देते थे. पुलिस को अब इस बात का भी शक हो रहा है कि विरार और नालासोपारा के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के डॉक्यूमेंट भी फर्जी हैं.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चाहे ट्रेन हो या प्लेन से जा रहे हों, आपके लिए बहुत जरूरी है ये बीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget