एक्सप्लोरर

Moonlighting: एक साथ दो नौकरियां कर 2.5 करोड़ रुपये कमा डाले, इस युवा की छप्परफाड़ कमाई से सब हैरान 

Moonlighting: पिछले साल जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत ने कहा था कि एक साथ कई काम करना गलत नहीं है. मगर, इस बारे में कंपनी और कर्मचारी के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए.

Moonlighting: हम सभी एक नौकरी और उसकी जिम्मेदारियों को पूरा करके मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाते हैं. मगर एक युवा ने एक साथ दो नौकरियां करते हुए साल भर में लगभग 2.5 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए. नौकरी के इस हैरतअंगेज तरीके और कमाई से सभी हैरान हो गए हैं. हालांकि, इस युवा टेक प्रोफेशनल का कहना है कि यह कमाई उसके लिए पर्याप्त नहीं है. वह और ज्यादा कमाना चाहता है. उसने दो नौकरियां करते समय तीसरी नौकरी के ऑप्शन भी तलाशे थे. पिछले साल जेरोधा के फाउंडर निखिल कामत ने भी इस मूनलाइटिंग ट्रेंड को आज के युग की सच्चाई बताया था.

एक ही समय में करता था दो नौकरी 

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के रहने वाले इस आईटी प्रोफेशनल ने एक साथ दो रिमोट नौकरियां चुनीं. उसने एक ही समय पर दोनों नौकरियां करते हुए साल भर में ही लगभग 2.5 करोड़ रुपये (3 लाख डॉलर) कमा लिए. रिपोर्ट में उसका नाम गुप्त रखा गया है. उसने बताया कि वह दो साल से ऐसा कर रहा है. फिर भी खुद को अमीर कहने की स्थिति में नहीं है. 

शायद एक बॉस को हो गई है जानकारी 

उसने बताया कि मैंने बहुत कोशिश की कि इस बारे में किसी को पता नहीं चले. मगर, उसे शक है कि एक बॉस उसके कामों के बारे में जान चुका है. हालांकि, शायद उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता या फिर वह इसलिए चुप है क्योंकि उसका काम पूरा हो रहा है. 

अभी तक 1.2 करोड़ रुपये बचा लिए 

इस आईटी प्रोफेशनल ने बताया कि उसने 2021 से यह काम करना शुरू किया. हालांकि, मैंने अपने वर्कलोड के बारे में गंभीरता से विचार किया. फिर सोचा कि ट्राई करके देखता हूं. इस अतिरिक्त पैसे से मैं शायद घर खरीदूं, लंबी छुट्टियों पर जाऊं या फिर जल्दी रिटायरमेंट के लिए पैसे जोड़ सकता हूं. फिलहाल उसके पास करीब 1.2 करोड़ रुपये (1.5 लाख डॉलर) की सेविंग है. मगर, वह अभी भी अपनी पुरानी कार का ही इस्तेमाल करता है. इकोनॉमी क्लास से ट्रेवल करने के अलावा सस्ते होटलों में ही रुकता है.   

तीसरी कंपनी से भी लेना चाहा था काम 

रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पिछले दो साल में दो बार तीसरी नौकरी के लिए भी कोशिश की थी. मगर, बाद में उसे एहसास हुआ कि यह संभव नहीं हो पाएगा. उसने बताया कि एक ही समय में दो नौकरियां करना मुश्किल काम था. मगर, उसने मेहनत और भाग्य के दम पर यह कर दिखाया. उसकी कोई भी टीम मीटिंग एक ही टाइम पर नहीं हुई. वह एक कंपनी की मीटिंग में बैठकर दूसरी का काम करता रहता था. उसे दोनों नौकरियों से मिलीं स्किल भी बहुत काम आईं. उसने हमेशा समय से पहले अपने टास्क निपटाए और हफ्ते में लगभग 40 घंटे ही काम किया.

ये भी पढ़ें 

Jeff Bezos: अमेजन छोड़ने के दो साल बाद भावुक हुए फाउंडर जेफ बेजोस, बताई कंपनी से दूरी बनाने की असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेशल FD पर मिल रहा धमाकेदार ब्याज, सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ा मौका
स्पेशल FD पर मिल रहा धमाकेदार ब्याज, सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़ा मौका
प्राइवेट सेक्टर के बैंक अपने हिसाब से 5 डे वर्किंग लागू कर सकते हैं?
प्राइवेट सेक्टर के बैंक अपने हिसाब से 5 डे वर्किंग लागू कर सकते हैं?
क्या आपने भी बैंक में सोना गिरवी रखा है? ग्राहक को मिला 14 लाख का मुआवजा
क्या आपने भी बैंक में सोना गिरवी रखा है? ग्राहक को मिला 14 लाख का मुआवजा
चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड
चॉकलेट के नाम पर सेहत से खिलवाड़, फैक्ट्री में मिली गंदगी, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
यहूदियों को मारना चाहता था ओमानी को-पायलट, सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा खुलासा
यहूदियों को मारना चाहता था ओमानी को-पायलट, सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा खुलासा
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget