एक्सप्लोरर

Jeff Bezos: अमेजन छोड़ने के दो साल बाद भावुक हुए फाउंडर जेफ बेजोस, बताई कंपनी से दूरी बनाने की असली वजह

Amazon and Blue Origin: अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने अपने इस्तीफे की असली वजह बताई है. उन्होंने कहा कि पद छोड़ना मेरे लिए मुश्किल था लेकिन एक बड़े कार्य के लिए ये फैसला लेना जरूरी था.

Amazon and Blue Origin: ई कॉमर्स कंपनी अमेजन को पूरी दुनिया में पहुंचाने वाले जेफ बेजोस (Jeff Bejos) ने दो साल पहले कंपनी छोड़ने का ऐलान किया था. उनके इस फैसले से सारी दुनिया हैरान हो गई थी. लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए थे. लोगों ने यहां तक अनुमान लगाया था कि अमेजन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब इस फैसले के दो साल बाद दिग्गज कंपनी अमेजन के फाउंडर (Amazon Founder) बेजोस ने भावुक होकर असली कारण बताया है. उन्होंने कहा कि मेरी दूसरी कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) को मेरी ज्यादा जरूरत थी. इसलिए अमेजन छोड़ना जरूरी हो गया था.

दो साल पहले दिया था इस्तीफा 

जेफ बेजोस ने करीब दो साल पहले अमेजन के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. अब उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि स्पेस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन को तेजी से आगे बढ़ाना जरूरी हो गया था. अगर मैं अमेजन और ब्लू ओरिजिन दोनों को संभालता तो किसी भी कंपनी के साथ न्याय नहीं कर पाता. इसलिए मुझे अमेजन छोड़ने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा. 

ब्लू ओरिजिन को पूरा समय दे रहे 

जेफ बेजोस ने अमेजन की स्थापना 1994 में की थी. धीरे-धीरे उन्होंने इसे ई कॉमर्स सेगमेंट में इसे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया. बेजोस ने कहा कि अगर मैं अमेजन और ब्लू ओरिजिन एक साथ संभालता तो यह दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी से जुड़े लोगों के साथ अन्याय होता. मैं अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत रुचि रखता हूं. इसलिए रिटायर होकर ब्लू ओरिजिन को अपना पूरा समय दे रहा हूं. हम अपने लक्ष्य के प्रति अब बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. 

अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं बेजोस 

उन्होंने कहा कि अमेजन करोड़ों जिंदगियों को प्रभावित करती है. यह एक पब्लिक ट्रेडिंग कंपनी है. इस कंपनी के सीईओ का ध्यान कहीं और नहीं होना चाहिए. इसलिए पद छोड़ना जरूरी था. हालांकि, वह अभी भी अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. फिलहाल एंड्रयू आर जेसी कंपनी के सीईओ हैं. 

न्यू शेपर्ड, न्यू ग्लेन और ब्लू मून बना चुकी है कंपनी 

ब्लू ओरिजिन में अपने काम के बारे में बात करते हुए बेजोस ने कहा कि हमने यह कंपनी सन 2000 में बनाई. अब हम इसे आगे बढ़ाने में काफी मेहनत कर रहे हैं. मैं वहां काम करना पसंद करता हूं. हमने कठिन समय भी देखा है. मैं ब्लू ओरिजिन में अपने काम से प्यार करता हूं. इस कंपनी ने तीन स्पेस वेहिकल बनाए हैं. इन्हें न्यू शेपर्ड, न्यू ग्लेन और ब्लू मून के नाम से जाना जाता है.

ये भी पढ़ें 

IT Recession: आईटी कंपनियों में निराशा की लहर, इंफोसिस समेत कई बड़ी कंपनियों में सैलरी इंक्रीमेंट और प्रमोशन घटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget