एक्सप्लोरर

अगर खो जाए ATM-क्रेडिट कार्ड तो तुरंत करें ये काम वर्ना हो जाएगा अकाउंट खाली

अगर आपका एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड चोरी या खो जाए तो इन कदमों से आप तुरंत अपने बैंक खाते के पैसे को सिक्योर कर सकते हैं.

नई दिल्लीः आजकल एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए हम लोगों की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना बेहद आसान हो गया है. बस कार्ड की डिटेल्स भरें और कोई भी ट्रांजेक्शन कर लें. एटीएम जाएं और कार्ड से पैसे निकाल लें. लेकिन आपकी यही सहूलियत आपके लिए तब मुसीबत बन जाती है अगर कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए. इस सूरत में सिर्फ कार्ड के जरिए पूरा बैंक अकाउंट खाली होने का डर रहता है. लेकिन चिंता नहीं ..अगर आपका कार्ड चोरी या खो जाए तो इन कदमों से आप तुरंत अपने बैंक खाते के पैसे को सिक्योर कर सकते हैं.

क्या करें अगर खो जाए आपका एटीएम कार्ड

एटीएम कार्ड खो जाए तो सबसे पहले काम ये करें कि आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा दें. सबसे पहले अपने बैंक में या बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके तुरंत अपने कार्ड की सारी सर्विसेज ब्लॉक करा दें ताकि कोई भी इसका मिसयूज ना कर सके. कार्ड खो जाने या हैक हो जाने पर सबसे पहले उसे ब्लॉक कराकर इसकी जानकारी बैंक को तुरंत देनी चाहिए.

बैंक में जाकर नए एटीएम कार्ड के पिन के लिए अप्लाई कर दें. एहतियात के तौर पर कार्ड खोने की एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं क्योंकि कई बैंक इसकी मांग कर लेते हैं.

2 तरीके से मंगा सकते हैं आप नया क्रेडिट कार्ड कार्ड ब्लॉक कराने के बाद 2 तरीके से आप नए कार्ड मंगा सकते है. 1. आपके बैंक में रजिस्टर्ड एड्रेस पर बैंक 5-7 वर्किंग दिनों के अंदर आपको नया कार्ड और पिन भेज देगा. 2. बैंक में जाकर आप खुद भी हाथोंहाथ नया कार्ड ले सकते हैं, इसके लिए आपको एक आईडी प्रूफ और एक उसी बैंक का कैंसेल्ड चेक देना होगा और तुरंत नया कार्ड बैंक आपको इश्यू कर देगा.

बैंक में ऑनलाइन डेबिट कार्ड अप्लाई करने पर या बैंक ब्रांच में जाकर एप्लाई करने पर नया पिन जारी करते हैं. हालांकि कुछ बैंक खाताधारकों को नया पिन हाथोंहाथ दे देते हैं लेकिन आम तौर पर बैंक यह पिन खाताधारक के पते पर कूरियर से भेजते हैं. नया पिन 24 से 48 घंटे में एक्टिवेट हो जाता है.

नेटबैकिंग का इस्तेमाल करने वाले ध्यान रखें एक और बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये कि नेटबैकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो अपने अकाउंट का पासवर्ड भी बदल दें. ये काफी आसानी से हो जाता है और इसके जरिए आप अपने खोए कार्ड के जरिए किसी भी फ्रॉड की संभावने से आसानी से बच सकते हैं. अगर आप जरूरत से ज्यादा सावधान रहने की आदत रखते हैं तो अकाउंट में जमा पैसे को नेट बैंकिंग के जरिए किसी दूसरे अकाउंट में शिफ्ट भी कर सकते हैं. ये सबसे सेफ तरीका है और इसके जरिए आप कार्ड खो जाने के बाद किसी भी तरह के फ्रॉड से 100 फीसदी बच सकते हैं.

एप का इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें-इंटरनेट पर भी रहें सावधान इंटरनेट, एप पर कोई भी बैंकिंग ट्रांजेक्शन करते वक्त सेव डिटेल्स के ऑप्शन को अनचेक ही रखें. कई बार ऐसा होता है कि आपके कार्ड की डिटेल्स ऑनलाइन सेव हो जाती है जिसके जरिए आपके कार्ड का सिर्फ सीवीवी डालकर ट्रांजेक्शन पूरा किया जा सकता है. तो इस ऑप्शन को कभी भी टिक ना करें. थोड़ी सी सहूलियत के बदले आपके बैंक खाते के पूरे पैसे के साफ होने का रिस्क कतई ना लें. बैंकिंग एसएमएस अपने बैंकिंग एसएसएस अलर्ट को चालू रखें ताकि आपके कार्ड से होने वाले लेन-देन की जानकारी आपको मिलती रहे. ध्यान रखें कि आपके उस अकाउंट में किसी भी तरह का कोई क्रेडिट-डेबिट होने का मैसेज आपको मिलता है जो आपने ना किया हो तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें.

इसके अलावा आप एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये बातें भी ध्यान रखने वाली हैं

एटीएम से पैसे निकालने या अन्य उपयोग के बाद कैंसिल बटन को जरूर दबाएं.

बैंक में अपना मोबाइल नंबर और मेल एड्रेस जरूर दर्ज कराएं ताकि नकदी निकलने का अलर्ट एसएमएस और मेल से तुरंत मिले.

लेन देन के लिए किसी अन्य को एटीएम कतई न दें.

हर 2-3 महीने पर एटीएम-क्रेडिट पिन बदलते रहें.

एटीएम-क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान्स आजकर कई बैंक या इंडिविज्यूअल कंपनियां ऐसे कार्ड सेफ्टी प्लान लाईं है जिसमें आपके वॉलेट के लिए सुरक्षा कवर मिलेगा. कई बैंकों ने इस प्लान को अपने प्रोडक्ट्स के साथ जोड़ा है. अगर आप उस बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड होल्डर है तो बैंक आपको ये सुविधा देते हैं. लेकिन अगर आपके बैंक में ये सुविधा नहीं है तो अलग से भी प्लान ले सकते हैं. ये ऐसे कार्ड प्रोटेक्शन प्लान होते हैं जिसमें क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से संबधित धोखाधड़ी से सुरक्षा मिलती है. इसके जरिए अगर आपका कार्ड खो जाए, चोरी होने के बाद उससे फ्रॉड ट्रांजेक्शन हो जाए तो बैंक एक खास लिमिट तक आपको पूरा ट्रांजेक्शन का पैसा रिफंड करता है और आप विदेश या किसी ऐसी जगह हैं जहां आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़े तो कैश (कई बैंकों में 50000 रुपये) तक इंस्टेंट दिला देता है ताकि आप आर्थिक संकट में ना फंस जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget