एक्सप्लोरर

IPO: इन आईपीओ ने ग्रे मार्केट पर मचाया धमाल, कल लिस्टिंग में दे सकते हैं बड़ा मुनाफा

IPO GMP: बुधवार को शेयर मार्केट पर कई आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है. इन सभी ने ग्रे मार्केट पर अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में उम्मीद है कि निवेशकों के लिए 10 जुलाई खुशखबरी लेकर आने वाली है.

IPO GMP: शेयर मार्केट पर बुधवार 10 जुलाई को 3 आईपीओ की लिस्टिंग होने जा रही है. निवेशकों ने इन सभी पर बड़े दाव खेले हैं. इसके चलते यह कई गुना तक सब्सक्राइब होकर बंद हुए हैं. ग्रे मार्केट में भी ये आईपीओ धूम मचाए हुए हैं. कल एफवा इंफ्रा (Effwa Infra), एमक्योर फार्मा (Emcure Pharma) और बंसल वायर (Bansal Wire) के आईपीओ मार्केट पर लिस्ट होने जा रहे हैं. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये निवेशकों को भारी भरकम मुनाफा दे सकते हैं. आइए एक नजर इन तीनों आईपीओ पर डाल लेते हैं. 

130 गुना सब्सक्राइब हुआ एफवा इंफ्रा का आईपीओ

एफवा इंफ्रा के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मंगलवार को प्राइस बैंड से लगभग 146 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने अपना प्राइस बैंड 78-82 रुपये तय किया गया था. इसके जीएमपी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी लिस्टिंग लगभग 120 रुपये पर हो सकती है. एफवा इंफ्रा के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यह आईपीओ 133 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था. रिटेल इनवेस्टर्स ने इस पर जमकर पैसा लगाया और इस कैटेगरी में यह 190 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 224 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 

एमक्योर फार्मा दे सकता है जबरदस्त मुनाफा 

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के शेयरों की लिस्टिंग भी 10 जुलाई को होगी. निवेशकों का तगड़े रिस्पॉन्स के चलते यह 67 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है. इसका इश्यू साइज 1,952.03 करोड़ रुपये है. ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं. रुझानों के अनुसार, एमक्योर फार्मा के आईपीओ को लिस्टिंग पर करीब 33 फीसदी का गेन मिल सकता है.

ग्रे मार्केट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा बंसल वायर का आईपीओ

बंसल वायर का आईपीओ भी ग्रे मार्केट पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. कंपनी ने अपर प्राइस बैंड 256 रुपये रखा था. मंगलवार को इसका जीएमपी 77 रुपये प्रीमियम पर था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी लिस्टिंग 333 रुपये के आसपास हो सकती है.  

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Budget 2024: पेंशन पर हो सकता है बड़ा ऐलान, इस योजना में पैसा डबल करने पर चल रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget