एक्सप्लोरर

FD के मुकाबले तगड़ा इंटरेस्ट रही हैं ये सरकारी स्कीम्स, पैसा डूबने का नहीं कोई खतरा; रिटर्न गारंटीड

Small Savings Schemes: रेपो रेट घटने के बाद FD पर इंटरेस्ट भले ही कम हो गया हो, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है. कई सरकारी स्कीम्स इससे कई बेहतर रिटर्न दे रही हैं.

Small Savings Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट भी कम कर दिया है. FD के अलावा कई बैंक सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज दर घटा रहे हैं. हालांकि, गारंटीड रिटर्न के चलते एफडी पर लोगों का भरोसा अब भी बना हुआ है. आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे सरकारी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पैसा डूबने का भी कोई खतरा नहीं है और रिटर्न भी एफडी से कहीं ज्यादा है. 

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में 8.2 परसेंट की दर से निवेशकों को इंटरेस्ट मिल रहा है. भारत सरकार की इस बचत योजना का मकसद बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करना है ताकि आगे आने वाले समय में उनकी शिक्षा या शादी में कोई रूकावट न आने पाए. इस स्कीम के तहत 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के नाम पर उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं.

इसमें सालाना 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक जमा कराए जा सकते हैं. यह अकाउंट बैंकों या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवाया जा सकता है. स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड बच्ची के 21 साल या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक का है. आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत इसमें 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट मिलती है. 

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) भी भारत सरकार की एक बचत योजना है, जिस पर अभी  7.5 परसेंट इंटरेस्ट मिल रहा है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की गई राशि 115 महीनों यानी कि 9 साल और 7 महीने में दोगुनी हो जाती है. यह भी निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है, जिसमें गारंटीड रिटर्न मिलती है.

इस स्कीम में मिनिमम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और कोई अपर लिमिट नहीं है. इसमें भी आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत इसमें 1.5 लाख रुपये तक टैक्स में छूट मिलती है. आप इसके बारे में भारतीय डाक की वेबसाइट और या किसी भी बैंक की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में सालाना 7.7 परसेंट की रेट से इंटरेस्ट मिलता है. इसमें मैच्योरिटी पीरियड पां साल है. इसमें भी मिनिमम 1000 रुपये से सेविंग शुरू कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. NSC में ब्याज दर पर इनकम टैक्स देना होगा.

सीनियर सीटिजन सेविंग स्‍कीम (SCSS) 

सरकार की इस स्कीम का मकसद रिटायरमेंट के बाद लोगों को फाइनेंशियल स्टेबिलिटी देना है. इसमें रिटायरमेंट फंड के निवेश पर 8.2 परसेंट की रेट से मोटा ब्याज मिलता है. 60 साल से ऊपर के व्‍यक्ति स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसमें मिनिमम डिपॉजिट लिमिट 1000 रुपये और मैक्सिमम डिपॉजिट लिमिट 30,00,000 रुपये है. इसमें भी 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बेनिफिट मिलता है. 

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम (Post Office Monthly Income Scheme) में लगाए गए पैसे पर निवेशकों को 7.4 परसेंट की दर से इंटरेस्ट मिलता है. इसमें भी मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है. इस स्कीम में निवेश की शुरुआत 1,000 रुपये से कर सकते हैं. आप चाहें तो इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं. सिंगल अकाउंट के लिए मैक्सिमम डिपॉजिट की लिमिट 9 लाख रुपये, ज्वाइंट अकाउंट के लिए मैक्सिमम डिपॉजिट की लिमिट 15 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें: 

अब कजाकिस्तान के साथ मिलकर भारत देगा चीन को टक्कर, ड्रैगन पर भारी पड़ सकता है यह नया मास्टरप्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget