एक्सप्लोरर

Cost Cutting Measures: खर्च कम करने के लिए कंपनियों ने किया ऐसा-ऐसा काम, जानने पर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Corporate Cost Cutting: कमाई घट जाने या बिजनेस पर कोई अन्य खराब असर पड़ने की स्थिति में कंपनियां लागत कम करने के उपायों का सहारा लेती हैं. कई बार ये उपाय हास्यास्पद लगते हैं...

कंपनियां परिस्थितियां खराब होने पर खर्च में कटौती करने के विभिन्न उपायों पर अमल करती हैं. पिछले कुछ महीनों से ऐसा ट्रेंड दिख भी रही है, जब तमाम दिग्गज कंपनियां भी लागत कम करने के लिए छंटनी समेत कई अन्य उपाय कर रही हैं. कई बार तो कंपनियां कॉस्ट कट करने के नाम पर ऐसे-ऐसे कदम उठाती हैं कि वे हास्यास्पद लगते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में बताने जा रहे हैं...

यहां लोगों ने बताए अनुभव

ग्रेपवाइन एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपनी पहचान जाहिर किए बिना वर्कप्लेस के अनुभवों को साझा करते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक चर्चा में दुनिया भर के कई लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी कंपनियों के द्वारा खर्च करने के लिए उठाए गए हास्यास्पद कदमों की जानकारी दी. इन कदमों में हैंडवॉश में पानी मिलाने से लेकर ओरियो बिस्किट की जगह पारलेजी का इस्तेमाल तक शामिल है.

..ताकि कम खर्च हो बीयर

एक यूजर ने मार्केटिंग कंपनी मोइंगेज के बारे में बताया कि उसने अपने कर्मचारियों को फ्लैगशिप इवेंट में हिस्सा लेने से मना किया था, ताकि लंच के प्लेट और बीयर के बीतलों की खपत कम हो सके. इसी तरह अमेजन इंडिया के एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने हर कर्मचारी के पास रखे जाने वाले छोटे-छोटे डस्टबिन को हटाकर फ्लोर पर एक बड़ा डस्टबिन लगा दिया था.

माउस खोने पर इतना जुर्माना

कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कंपनियों ने दिवाली या कोई अन्य त्योहार मनाने के लिए कर्मचारियों से चंदा तक ले लिया था. वहीं एक कर्मचारी ने बताया कि उसकी कंपनी ने डेल का एक सस्ता माउस खो जाने पर 2,500 रुपये का जुर्माना वसूल कर लिया था, जो उसे 7.5 साल पहले कंपनी ज्वॉइन करते समय कंपनी की ओर से दिया गया था.

हटा दिए गए नैपकिन

एक यूजर ने बताया कि उसकी कंपनी खर्च कम करने के लिए वॉशरूम में रखे जाने वाले हैंडवॉश को पानी मिलाकर डायलुट करने लग गई थी. वहीं एक अन्य कंपनी के बारे में यूजर्स ने बताया कि उसने नैपकिन रखवाना बंद करा दिया था और कर्मचारियों से अपना-अपना रूमाल यूज करने के लिए कहा था.

बंद हो गया दिवाली बोनस

आपके साथ भी संभवत: इस तरह के वाकये हुए हों. जैसे कुछ यूजर्स ने बताया कि उनकी कंपनी ने खर्च कम करने के लिए दिवाली पर दिए जाने वाले उपहार गायब कर दिए, जबकि कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का दिवाली बोनस ही बंद कर दिया.

ये भी पढ़ें: एसबीआई ने फिर से पेश किया अमृत कलश स्कीम, उठा सकते हैं ऐसे लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
Diwali 2026 Gift: दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget