एक्सप्लोरर

Diwali 2021: क्या आपने भी इन फंड में किया है निवेश जिन्होंने पिछले 1 साल में कमवाया है 67-80% रिटर्न

इन फंडों का निवेश कम लेकिन ऐसे शेयरों में होता है जो बेहतरीन कहे जाते हैं. साथ ही ये फंड मुश्किल दौर और अच्छे निवेश के लिए हमेशा पैसे बचा कर समझदारी से निवेश करते हैं.

Multibagger Funds: म्युचुअल फंड बाजार में कुछ चुनिंदा ऐसे फंड भी होते हैं जो अपनी खास रणनीति के जरिए बिल्कुल खास दिशा में फोकस करते हुए निवेश करते हैं. इसीलिए उन्हें Focused Equity Fund कहा जाता है. इस दीवाली आप भी इन फंड में निवेश कर कमा सकते हैं ऐसा मोटा मुनाफा जो कभी भी नहीं हुआ होगा.

Focused Equity Fund को सामान्यतौर पर फ्लेक्सीकैप कटेगरी में रखा जाता है. फोकस्ड फंड रेगुलर डाइवर्सिफाइड स्कीमों की तुलना में कम शेयरों में निवेश करते हैं. ऐसा करने से इनका पोर्टफोलियो छोटा रहता है. औसतन ऐसे फंडों में 25-30 शेयरों में ही निवेश पर फोकस किया जाता है. 

यही नहीं इन 25-30 शेयरों में कुछ ही पर बड़ा दांव लगाया जाता है. आकंड़े बताते हैं कि पिछले 1 साल में ऐसे फंडों में जोरदार Return मिलता दिखा है. इस तरह के फंडों ने तमाम दूसरे तरह के फंडों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

म्युचुअल फंड के विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे फंडों का पोर्टफोलियो काफी Concentrated होता है. इस तरह की Scheme अपने Asset का 5-9 फीसदी हिस्सा कैश के रुप में रखते हैं. ताकि बड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति में अपना बचाव किया जा सके. या फिर निवेश का कोई और मौका मिलने पर उसका फायदा उठाया जा सके. हम आपको फंड के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले 1 साल में जोरदार रिटर्न दिया है.

Nippon India Focused Equity Fund इस लिस्ट में टॉप पर है. वैल्यू रिसर्च (Valueresearch) के आंकड़ों के मुताबित पिछले 1 साल में इस फंड ने करीब 80 फीसदी रिटर्न दिया है. इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5818 करोड़ रुपए है. डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.32 फीसदी है. इस फंड की सबसे ज्यादा होल्डिंग फाइनेंशियल्स में है. उसके बाद FMCG और Construction में इसकी 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है.


Franklin India Focused Equity Fund लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. वैल्यू रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि एक साल में इसने 79.8 फीसदी रिटर्न दिया है. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 7836 करोड़ रुपए है. डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.12 फीसदी है। इस फंड की सबसे ज्यादा होल्डिंग फाइनेंशियल्स में है. उसके बाद Energy और Construction में भी इसका निवेश है.


HDFC Focused 30 तीसरे नंबर पर है. वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबित पिछले 1 साल में इस फंड ने 78.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट 838 करोड़ रुपए है. डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.37 फीसदी है.


ICICI Prudential Focused Equity Fund चौथा म्युचुअल फंड है. वैल्यू रिसर्च के आंकड़े कहते हैं कि 1 साल में फंड ने 69.5 फीसदी रिटर्न दिया है. एसेट अंडर मैनेजमेंट की बात की जाए तो ये 2,256 करोड़ रुपए है. डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेश्यो  0.81 फीसदी है. इस फंड का सबसे ज्यादा निवेश Technology शेयरों में है.


SBI Focused Equity Fund ने भी पिछले 1 साल में जोरदार रिटर्न दिया है. पिछले 1 साल में इस फंड ने 67.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 20372 करोड़ रुपए है. डायरेक्ट प्लान के लिए इसका एक्सपेंस रेश्यो  0.72 फीसदी है. इस फंड की सबसे ज्यादा होल्डिंग FMCG और Healthcare Sectors में है. इसके अलावा फाइनेंशियल शेयरों में भी इसका एक्सपोजर है.

डिस्क्लेमर 
यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.

 

ये भी पढ़ें

Diwali 2021: इस दिवाली जमकर खरीदेंगे लोग गोल्ड ज्वैलरी, जल्द महंगा होने वाला है सोना! जानें क्या है कारण?

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget