एक्सप्लोरर

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

Mutual Fund: अक्सर देखा गया है कि जब अच्छा रिटर्न मिलता है तो निवेशक प्रोफिट बुकिंग (मुनाफा निकालना) और बाजार से बाहर निकलने के बारे में सोचने लगते हैं.

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड एक लोकप्रिय निवेश ऑप्शन बनता जा रहा है. खासकर म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. एसआईपी के जरिए वह लोग भी निवेश कर बड़ा फंड बना सकते हैं जो कि कम उम्र में वित्तीय प्लानिंग नहीं कर पाए.  अक्सर देखा गया है कि जब अच्छा रिटर्न मिलता है तो निवेशक प्रोफिट बुकिंग (मुनाफा निकालना) और बाजार से बाहर निकलने के बारे में सोचने लगते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप म्यूचुअल फंड से पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

वित्तीय लक्ष्य  
म्यूचुअल फंड से पैसा निकालते वक्त यह कि आपने जिस वित्तीय लक्ष्य के लिए पैसा लगाया था वह पूरा हुआ या नहीं. अगर आपके वित्तीय लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है तो आपको म्यूचुअल फंड से पैसा निकालने से बचना चाहिए.

कब पैसा निकालें, कब नहीं
स्टॉक और कमोडिटी बाजार की अस्थिरता की वजह से भी निवेशक पैसा निकालने का फैसला ले लेते हैं. दरअसल एक निवेशेक के तौर पर तब प्रोफिट बुक करना चाहिए जब बाजार चढ़ रहा हो. जब स्टॉक की कीमतों में नीचे आ रही हो तो अधिक निवेश करना चाहिए. बाजार को समय जरूर दें लेकिन रणनीती के साथ.

एक को छोड़ दूसरे फंड में जाना
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पैसा लगाने के बाद आप आराम से बैठ जाएं. किसी वित्तीय सलाहकार की मदद से नियमित रूप से फंड के प्रदर्शन की समीक्षा करें. वित्तीय सलाहकार अगर  किसी बेकार या कमजोर फंड से बाहर निकलने की सलाह दें तो आप किसी अन्य फंड्स में जा सकते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान  
अगर आप पैसा निकालना ही चाहते हैं तो चरणबद्ध तरीके से इक्विटी निवेश से बाहर निकलने के बारे में सोच सकते हैं. आप डेब्ट फंड्स में एंट्री कर सकते हैं इन्हें अपेक्षाकृत कम जोखिम भरा माना जाता है.

यदि कोई निवेशक बाजार की बदलती चाल का लाभ उठाना चाहता है, तो बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप फंड के प्रकार को बदलने के लिए सैटेलाइट पोर्टफोलियो का इस्तेमाल करे.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: पिछले हफ्ते इन 5 शेयर्स ने कराई निवेशकों की बंपर कमाई, दिया शानदार रिटर्न

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में हासिल की 210% बढ़त, क्या आप खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है
ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी
ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget