एक्सप्लोरर

IT Shares: इन्वेस्टर्स को रिटर्न देने में आगे हैं ये 5 आईटी कंपनियां, 4 साल में लौटाए 3.28 लाख करोड़ रुपये

Top IT Stocks Return: शेयर बाजार में लिस्टेड पांचों बड़ी आईटी कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड और शेयर बायबैक के जरिए रिटर्न देने में आगे हैं...

शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को कई तरह से कमाई होती है. शेयरों के भाव में आने वाली तेजी के अलावा कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड और बायबैक के जरिए रिटर्न देती हैं. आंकड़े बताते हैं कि इन तरीकों से शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने में आईटी कंपनियां काफी आगे हैं.

ये हैं टॉप 5 आईटी कंपनियां

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-5 लिस्टेड आईटी कंपनियों ने लाभांश और शेयरों की पुनर्खरीद के जरिए पिछले चार वित्त वर्ष के दौरान अपने शेयरहोल्डर्स को 3.28 लाख करोड़ रुपये लौटाए हैं. पांचों टॉप आईटी कंपनियों को औसत पेआउट 79.6 फीसदी है. आपको बता दें कि शेयर बाजार में लिस्टेड पांच बड़ी आईटी कंपनियां टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक हैं. इनमें टीसीएस सबसे बड़ी कंपनी है, जो घरेलू शेयर बाजार की सभी कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दूसरे नंबर पर है और सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज से ही पीछे है.

पहले नंबर पर टाटा की टीसीएस

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान टीसीएस ने डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स को 1,17,087 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. वहीं कंपनी ने इस दौरान 50 हजार करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की है. इस तरह टीसीएस 94 फीसदी के पेआउट रेशियो के साथ शेयरहोल्डर्स को रिटर्न देने में सबसे आगे है.

इंफोसिस ने किया इतना रिटर्न

दूसरे नंबर पर इंफोसिस है, जिसने पिछले 4 वित्त वर्ष के दौरान 58,131 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है और 26,756 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की है. इंफोसिस का पेआउट रेशियो 87 फीसदी है. 72.5 फीसदी के पेआउट रेशियो के सथ टेक महिंद्रा तीसरे स्थान पर है, जिसने आलोच्य अवधि में 14,832 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है और 1,956 करोड़ रुपये की पुनर्खरीद की है.

विप्रो का है सबसे कम पेआउट रेशियो

पिछले 4 वित्त वर्षों में एचसीएल टेक ने 30,045 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया है, जबकि 4000 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की है. कंपनी का पेआउट रेशियो 56.1 फीसदी है. वहीं विप्रो ने इस दौरान 5,393 करोड़ रुपये के डिविडेंड के साथ-साथ 20 हजार करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद की है. विप्रो का पेआउट रेशियो 47.8 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: मेट्रो सिटीज को मात दे रहे हैं देश के छोटे शहर, फेस्टिव सेल में कर रहे हैं जमकर खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget